IB Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी पाने का मौका, मिलेगी 70 हजार तक सैलरी!
IB Recruitment 2025: अगर आप देश की सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदार और सम्मानजनक नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए शानदार मौका आ चुका है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। यह वही संस्था है, जो देश के भीतर खुफिया जानकारी इकट्ठा करने और देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाती है।
इस बार IB ने सिक्योरिटी असिस्टेंट और एग्जीक्यूटिव के कुल 4987 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती न केवल नौकरी पाने का एक अवसर है, बल्कि राष्ट्रसेवा से जुड़ने का भी माध्यम है। अगर आप सरकार की सेवा में आकर देश को सुरक्षित बनाना चाहते हैं, तो इस मौके को हाथ से जाने न दें। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 17 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदन की तारीख
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 17 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 19 अगस्त 2025 तय की गई है।
ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 जारी, परीक्षा 3 अगस्त को, एग्जाम से पहले जान लें जरूरी नियम
योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा यदि किसी उम्मीदवार के पास इससे जुड़ी अन्य आवश्यक योग्यताएं हैं, तो वह भी आवेदन कर सकता है।
उम्र सीमा
आवेदक की उम्र 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए (17 अगस्त 2025 के अनुसार)। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी -
SC/ST को 5 साल की छूट
OBC को 3 साल की छूट
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के वेतनमान के अनुसार ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा समय-समय पर भत्ते और वेतन में बढ़ोतरी भी मिलती रहेगी।
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
उम्मीदवारों को तीन चरणों से होकर गुजरना होगा -
- टियर-1 परीक्षा: इसमें 100 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। विषय होंगे - सामान्य ज्ञान, गणित, लॉजिकल रीजनिंग, इंग्लिश और सामान्य अध्ययन। परीक्षा 1 घंटे की होगी और गलत उत्तर पर 1/3 नेगेटिव मार्किंग होगी।
- टियर-2 परीक्षा: इसमें 50 अंकों का पेपर होगा, जिसमें विश्लेषण और संचार क्षमता परखने वाले प्रश्न होंगे।
- इंटरव्यू (टियर-3): टियर-2 पास करने वाले उम्मीदवारों को 50 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- "IB Security Assistant/Executive Recruitment 2025" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट निकालना न भूलें।
ये भी पढ़ें: UPPSC RO-ARO Exam: 6 लाख अभ्यर्थियों ने छोड़ी RO-ARO की परीक्षा, कैसा रहा इस बार का पेपर?
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications