HSSC CET 2025: 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, कैसे करें CET के लिए अप्लाई, देखें स्टेप्स
Haryana CET Application 2025: अगर आप हरियाणा में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन 27 मई को जारी किया गया था। आवेदन की प्रक्रिया बुधवार, 28 मई से शुरू कर दी गई है। इस परीक्षा के जरिए ग्रुप-C और ग्रुप-D के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 12 जून रात 11:59 बजे तक तय की गई है। इस भर्ती के माध्यम से 50 हजार से ज्यादा पदों को भरा जाना है।

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 14 जून
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 14 जून शाम 6 बजे तक है। परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
ये भी पढ़ें: RBSE Result 2025: आज जारी होगा 10वीं का परिणाम, वेबसाइट के अलावा DigiLocker-SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट
आयु सीमा
जो उम्मीदवार CET 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी उम्र 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए।
योग्यता
आवेदक के पास 10वीं पास की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए 12वीं या अतिरिक्त योग्यता की जरूरत हो सकती है।
ये दस्तावेज रखें तैयार
आवेदन से पहले उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे:
- पासपोर्ट साइज फोटो (स्कैन की हुई)
- हस्ताक्षर (स्कैन किया हुआ)
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- पहचान पत्र (जैसे आधार या परिवार पहचान पत्र)
ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले hssc.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- 'HSSC CET 2025 Registration' लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर भरें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा, उससे लॉग इन करें।
- शैक्षिक विवरण, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क जमा करें।
- सभी जानकारी जांचकर फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
एप्लीकेशन फीस
HSSC CET 2025 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार तय की गई है:
- सामान्य वर्ग: PP नंबर/आधार नंबर के साथ ₹500; PP नंबर/आधार नंबर के बिना ₹1000
- अन्य (SC/ST/OBC/EWS/पूर्व सैनिक आदि): PP नंबर/आधार नंबर के साथ ₹250; PP नंबर/आधार नंबर के बिना ₹500
परीक्षा मोड
CET 2025 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इससे पहले आयोग 27 मई को नोटिफिकेशन जारी कर चुका है और 28 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है।
महत्वपूर्ण सलाह
उम्मीदवार आवेदन करते समय सभी जानकारियां सही तरीके से भरें और समय पर शुल्क का भुगतान करें। आगे की जानकारी जैसे परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड डाउनलोड से जुड़ी सूचना HSSC की वेबसाइट पर अलग से दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: JAC 10th Result 2025: कौन है झारखंड बोर्ड रिजल्ट में टॉप करने वाली गीतांजलि? IAS बनने के लिए कर रही मेहनत!












Click it and Unblock the Notifications