Teacher Jobs 2025: BPSC, RPSC सहित कई राज्यों ने निकाली टीचर की बंपर भर्ती, कब और कहां करना है अप्लाई?
Government Teacher Jobs 2025: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अलग-अलग राज्यों और संस्थानों ने हजारों पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इनमें टीचर, प्रिंसिपल, एचओडी और असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे पद शामिल हैं। खास बात यह है कि ये नौकरियां बिहार, राजस्थान, असम और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में निकली हैं।
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अगस्त से सितंबर 2025 तक चलेगी। खास बात यह है कि बिहार, राजस्थान, असम और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में निकली इन भर्तियों में न सिर्फ पदों की संख्या अधिक है बल्कि वेतनमान भी बेहद आकर्षक है। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

RPSC में सीनियर टीचर की भर्ती
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर के 6500 पदों पर भर्ती निकाली है।
- योग्यता: ग्रेजुएशन या समकक्ष परीक्षा
- आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष
- आवेदन तिथि: 19 अगस्त से 17 सितंबर 2025
- सैलरी: पे लेवल-11 के अनुसार
- आधिकारिक वेबसाइट: rpsc.rajasthan.gov.in
ये भी पढ़ें: DU Admission 2025: CUET के मार्क्स के बिना डीयू में एडमिशन, 12वीं के नंबर से कैसे मिल रहा दाखिला?
WBSSC में स्पेशल एजुकेशन टीचर
पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) ने 1941 पदों पर स्पेशल एजुकेशन टीचर की भर्ती जारी की है।
- योग्यता: स्पेशल टीचिंग एग्जाम पास
- आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष
- आवेदन तिथि: 21 अगस्त से 24 सितंबर 2025
- सैलरी: जल्द घोषित होगी
- वेबसाइट: westbengalssc.com
BPSC में प्रिंसिपल और अन्य पद
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने प्रिंसिपल समेत 590 पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं।
- योग्यता: पीएचडी डिग्री
- आयु सीमा: न्यूनतम 37 वर्ष
- आवेदन तिथि: 18 अगस्त से 12 सितंबर 2025
- सैलरी: 1,31,400 रुपये प्रतिमाह
- वेबसाइट: bpsc.bihar.gov.in
DEE असम में स्पेशल एजुकेटर
असम के डायरेक्टरेट ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (DEE) ने 228 पदों पर स्पेशल एजुकेटर की भर्ती निकाली है।
- योग्यता: 12वीं पास/स्पेशल एजुकेशन में 2 वर्षीय डिप्लोमा/D.Ed/CTET
- आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष
- आवेदन तिथि: 28 अगस्त से 30 सितंबर 2025
- सैलरी: 14,000 से 70,000 रुपये प्रतिमाह
- वेबसाइट: dee.assam.gov.in
BPSC में एचओडी की भर्ती
BPSC ने 218 पदों पर हेड ऑफ डिपार्टमेंट (HOD) के लिए विज्ञापन जारी किया है।
- योग्यता: संबंधित विषय में बैचलर/मास्टर डिग्री, पीएचडी और अनुभव
- आयु सीमा: न्यूनतम 33 वर्ष
- आवेदन तिथि: 2 सितंबर से 30 सितंबर 2025
- सैलरी: 1,31,400 रुपये प्रतिमाह
- वेबसाइट: bpsc.bihar.gov.in
AIIMS में असिस्टेंट प्रोफेसर
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) जोधपुर ने 109 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर समेत अन्य पद शामिल हैं।
- योग्यता: एमबीबीएस/एमडी डिग्री
- आयु सीमा: अधिकतम 50 वर्ष
- आवेदन तिथि: 26 अगस्त से 24 सितंबर 2025
- सैलरी: 1,01,500 से 1,23,100 रुपये प्रतिमाह
- वेबसाइट: aiimsjodhpur.edu.in
ये भी पढ़ें: NIRF Rankings 2025: हिंदू कॉलेज नंबर वन, IIT मद्रास लगातार 10वीं बार इंजीनियरिंग कॉलेज में टॉप पर












Click it and Unblock the Notifications