NEET प्रोटेस्ट के बीच शिक्षा मंत्रालय के ईमेल से मचा बवाल! भड़क उठे यूनिवर्सिटी स्टूडेंट, क्या है पूरा मामला?
Education Ministry NEET Champions Email: NEET UG 2026 को लेकर देशभर में जारी विरोध के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की एक पहल विवादों में आ गई है। मंत्रालय ने सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के छात्रों को ईमेल भेजकर NEET में सफल उम्मीदवारों को बधाई देने और उनके पोस्टर शेयर करने की अपील की। ईमेल की टाइमिंग पर कुछ छात्रों और शिक्षकों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब परीक्षा में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं, तब ऐसे संदेश सरकार की छवि बेहतर दिखाने की कोशिश लगते हैं। कुछ लोगों ने इसे 'सुनियोजित प्रचार' भी बताया है।
समर्थ पोर्टल से भेजे गए ईमेल की सब्जेक्ट लाइन थी,'आइए हमारे NEET Champions को बधाई देने में शामिल हों'। इसमें ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले सफल छात्रों की कहानियां शेयर की गईं। इनमें बाड़मेर के मजदूर परिवार से आने वाले पोला राम (AIR 1041) और सीकर के सुनील लोहार (OBC AIR 5680) शामिल थे।

छात्रों ने उठाए ईमेल पर सवाल
DU के एक छात्र ने कहा कि उसे 22 जुलाई की रात 11:37 बजे ईमेल मिला, जबकि उसका NEET से कोई सीधा संबंध नहीं है। उसने सवाल उठाया कि विरोध के बीच छात्रों के ईमेल डेटा का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है। जामिया के एक छात्र ने भी कहा कि उसने पहले कभी ऐसा अभियान नहीं देखा और केवल 2026 में इसे शुरू करने की टाइमिंग पर सवाल उठते हैं। JNU के DSF से जुड़े छात्र नेता पुरंजय ने आरोप लगाया कि यह अभियान छात्रों के विरोध और गुस्से से ध्यान हटाने की कोशिश है।
ये भी पढ़ें: DU के कॉलेजों ने किया शिक्षा मंत्री का समर्थन! स्टूडेंट्स के लिए जारी की एडवाइजरी, भड़का DTF
विरोध के बीच आया ईमेल
यह ईमेल ऐसे समय आया है जब NEET UG 2026 को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग हो रही है। 3 मई की परीक्षा रद्द होने के बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा हुई और 16 जुलाई को परिणाम जारी हुआ। वहीं, CBI ने पेपर लीक मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। शिक्षा मंत्रालय ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
ये भी पढ़ें: Delhi Metro Update: नई दिल्ली स्टेशन भी हुआ बंद, CJP प्रदर्शन के बीच 18 स्टेशनों पर सेवाएं ठप, देख लें अपडेट


Click it and Unblock the Notifications
