DU UG की 71 हजार सीटों पर एडमिशन के लिए अब तक ढाई लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, कब होगा सीट एलोकेशन?
DU UG Admissions 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में पढ़ाई करना देशभर के लाखों छात्रों का सपना होता है। हर साल जैसे ही एडमिशन का सीजन आता है, वैसे ही DU के पोर्टल पर छात्रों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिल रहा है।
रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन के साथ ये साफ हो गया है कि DU में सीट पाना किसी कॉम्पिटिशन से कम नहीं। इस साल 71 हज़ार से ज्यादा सीटों के लिए अब तक 2.65 लाख से ज्यादा छात्र रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं और एडमिशन की रेस हर दिन तेज होती जा रही है। अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो देर न करें, क्योंकि यह मौका जल्दी हाथ से निकल सकता है।

रजिस्ट्रेशन की होड़, 2.65 लाख से ज्यादा आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी के अनुसार अब तक 2,65,213 स्टूडेंट्स ने CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लिया है। इनमें से 1,85,791 छात्रों ने फेज-1 की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अगर आप अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं तो जल्दी करें क्योंकि पोर्टल 14 जुलाई तक ही खुलेगा।
ये भी पढ़ें: क्यों बदली CSIR UGC NET 2025 की डेट? अब तीन नहीं, एक दिन ही होगी परीक्षा, देखें लेटेस्ट अपडेट
अब फेज-2 की बारी, जल्दी भरें प्रेफरेंस
डीयू ने अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए कॉमन सीट अलोकेशन सिस्टम (CSAS-UG) 2025 का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। इस चरण में छात्र अपने कोर्स और कॉलेज की पसंद यानी प्रेफरेंस भर सकते हैं। 14 जुलाई तक दोनों चरणों का पोर्टल खुला रहेगा।
11 जुलाई तक करें फेज-1 में सुधार
जिन स्टूडेंट्स ने पहले फेज में रजिस्ट्रेशन किया है, वे 11 जुलाई रात 11:59 बजे तक अपनी जानकारी और दस्तावेजों में सुधार कर सकते हैं। सही कोर्स और कॉलेज का चयन जरूरी है क्योंकि सीटें इन्हीं विकल्पों के आधार पर मिलेंगी।
15 जुलाई को आएगी पहली अनुमानित लिस्ट
DU 15 जुलाई को शाम 5 बजे पहली 'सिमुलेटेड' यानी अनुमानित लिस्ट जारी करेगा। इसमें छात्र देख सकेंगे कि उनकी रैंकिंग क्या है और उनके चुने गए प्रेफरेंस के हिसाब से उन्हें कौन सी सीट मिल सकती है। इसके बाद 16 जुलाई रात 11:59 बजे तक छात्र अपनी प्रेफरेंस में बदलाव कर सकते हैं।
पहली एलोकेशन लिस्ट 19 जुलाई को
पहली सीट एलोकेशन लिस्ट 19 जुलाई शाम 5 बजे आएगी। इसके बाद जिन छात्रों को सीट मिलेगी, उन्हें 21 जुलाई शाम 4:59 बजे तक उसे स्वीकार करना होगा। डीयू का नया सत्र 1 अगस्त 2025 से शुरू होगा।
इस बार 71 हजार से ज्यादा सीटें
इस साल दिल्ली यूनिवर्सिटी में 69 कॉलेजों में कुल 79 कोर्सेज के लिए 71,624 सीटें हैं। छात्र CUET स्कोर के आधार पर एक भाषा और तीन विषय या दो भाषाएं और दो विषयों के कॉम्बिनेशन से क्वालिफाई कर सकते हैं। इसके अलावा यूनिवर्सिटी ने एक नया 'ऑटो-एक्सेप्ट' फीचर भी जोड़ा है ताकि कोई भी सीट गलती से मिस न हो।
अभी करें रजिस्ट्रेशन, न चूकें मौका
अगर आपका सपना दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने का है तो रजिस्ट्रेशन में देरी न करें। CUET स्कोर पहले से तैयार रखें और कोर्स-कॉलेज की पसंद सोच-समझकर भरें। 14 जुलाई के बाद पोर्टल बंद हो जाएगा, इसलिए समय रहते सभी स्टेप्स पूरा कर लें। एडमिशन से जुड़ी हर जानकारी और अपडेट्स के लिए DU की ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर नियमित रूप से चेक करते रहें। यही पोर्टल एडमिशन की पूरी प्रक्रिया का केंद्र है।
ये भी पढ़ें: NIRF Top 50 Colleges: JEE Main रिजल्ट से पहले चेक करें टॉप 50 इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट, तय करें अगला कदम












Click it and Unblock the Notifications