दिल्ली सरकार की बड़ी पहल, सरकारी स्कूलों के छात्रों को मिलेगी मुफ्त CUET-NEET की कोचिंग, क्या है प्रोसेस?

Delhi Government Free Coaching for CUET-NEET Students: दिल्ली सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए एक बड़ी पहल की है। अब वे छात्र जो CUET और NEET जैसी बड़ी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, उन्हें मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग का लाभ मिलेगा।

यह योजना खासकर उन छात्रों के लिए शुरू की गई है, जो आर्थिक समस्याओं की वजह से महंगी कोचिंग क्लासेज का खर्च नहीं उठा सकते। सरकार की इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर छात्र को समान अवसर मिले और वे अपने सपनों को पूरा कर सकें। यह कोचिंग 1 अप्रैल से शुरू होगी।

Delhi

कौन उठा सकेगा फायदा?

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग 1.63 लाख छात्रों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसका मकसद है कि इन छात्रों को अच्छे कॉलेजों में दाखिला मिल सके और वे मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकें।
ये भी पढ़ें: BSEB 10th Topper List 2025: कौन-कौन हैं बिहार बोर्ड मैट्रिक के टॉपर, 123 स्टूडेंट्स टॉप 10 में, टॉपर्स लिस्ट

MoU हुआ साइन

27 मार्च को दिल्ली सरकार ने शिक्षा निदेशालय और एक बड़े संस्थान के साथ समझौता (MoU) किया। इस करार पर हस्ताक्षर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद की मौजूदगी में हुए। इसके तहत छात्रों को फ्री क्रैश कोर्स की सुविधा दी जाएगी।

कैसे मिलेगी कोचिंग?

यह कोचिंग 1 अप्रैल से 30 दिनों तक चलेगी, जिसमें कुल 180 घंटे की क्लासेज कराई जाएंगी। यानी हर दिन 6 घंटे की पढ़ाई होगी।

सरकार का उद्देश्य

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के छात्रों को अच्छे मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश दिलाना है। उन्होंने कहा कि यह कदम उन छात्रों के लिए खास तौर पर मददगार होगा, जो महंगी कोचिंग नहीं ले सकते।

छात्रों के लिए बड़ा मौका

दिल्ली सरकार की यह पहल उन छात्रों के लिए सुनहरा मौका है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक वजहों से कोचिंग नहीं ले पाते। अब ये छात्र 1 अप्रैल से शुरू होने वाली इस कोचिंग में शामिल होकर अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: CBSE का बड़ा फैसला! डमी स्कूलों के छात्रों पर सख्ती, बोर्ड परीक्षा में नहीं मिलेगी एंट्री!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+