NEET PG Exam 2025: नीट पीजी परीक्षा स्थगित की गई, जानिए NBEMS ने क्यों लिया ये फैसला
NEET PG Exam 2025: मेडिकल में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए होने वाली नीट पीजी परीक्षा 2025 (NEET PG Exam 2025) को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने यह फैसला लिया है। नीट पीजी परीक्षा 15 जून को दो शिफ्ट में आयोजित होने वाली थी।
लेकिन अब नीट पीजी परीक्षा 2025 को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है, जिसकी नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लिया ये फैसला
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG) 2025 के स्थगित करने की घोषणा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लिया है। सुप्रीम कोर्ट के NEET PG को दो शिफ्टों के बजाय एक ही शिफ्ट में आयोजित करने का निर्देश दिया था।
एक शिफ्ट में अब करवाई जाएगी परीक्षा
NBEMS द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। कोर्ट ने NBEMS को नीट पीजी परीक्षा 2025 में पूरी पारदर्शिता और सुरक्षित एग्जाम सेंटर की व्यवस्था करते हुए एक ही शिफ्ट में परीक्षा करवाने का निर्देश दिया था।

जल्द घोषित की जाएगी परीक्षा की नई तारीख?
सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद नीट पीजी 2025 की परीक्षा का आयोजन करवाने वाले एनबीईएमएस ने शिफ्ट परीक्षा के लिए अधिक परीक्षण केंद्रों की व्यवस्था के कारण, NEET PG 2025 की नई तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी।
NEET PG 2025 का कब जारी होगा एडमिट कार्ड?
पहले 15 जून को ये परीक्षा आयोजित की जा रही थी NEET PG के लिए city intimation slip आज, 2 जून को जारी करने वाला था लेकिन अब ये परीक्षा स्थगित कर दी गई है तो city intimation slip, NEET PG एडमिट कार्ड और परीक्षा की नई तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी। घोषित किए जाने के बाद नीट पीजी एग्जाम के स्टूडेंट एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट से अपने हॉल टिकट एक्सेस कर सकेंगे।
नीट पीजी परीक्षा 2025 (NEET PG 2025)
NEET PG 2025 मेडिकल ग्रेजएट्स के लिए पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल Syllabus में एडमिशन लेने की इच्छा रखने वालों के लिए परीक्षा है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा NEET PG देश भर में MD, MS और PG डिप्लोमा प्रोग्राम के लिए करवाई जाती है। परीक्षा के बाद, योग्य उम्मीदवार MD, MS और PG डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेंगे। काउंसलिंग मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा 50% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के लिए आयोजित की जाती है, जबकि शेष सीटों का प्रबंधन संबंधित राज्य काउंसलिंग अधिकारियों द्वारा किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications