CUET UG 2025: 200 से अधिक कॉलेजों में दाखिले के लिए जारी एग्जाम, देखिए गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी की पूरी लिस्ट
CUET UG 2025: देश भर के लाखों छात्र-छात्राएं अपनी हायर एजुकेशन के सपनों को साकार करने के लिए CUET UG 2025 परीक्षा का बेसब्री से इंतजार करते हैं। 13 मई से शुरू हुई परीक्षा अभी कुछ और दिनों तक चलेगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने हाल ही में CUET UG 2025 के लिए आवेदन सुधार की विंडो खोलकर छात्रों को एक और मौका दिया था कि वे अपनी आवेदन फॉर्म में किसी भी गलती को ठीक कर सकें। यह सुविधा 26 मार्च से 28 मार्च 2025 तक उपलब्ध थी।
CUET UG 2025 परीक्षा के जरिए देश भर के 200 से ज्यादा कॉलेजों में दाखिला मिलेगा। इसके साथ ही, NTA ने इस साल की परीक्षा में भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों की सूची में भी कई बदलाव किए हैं। कुछ निजी और राज्य स्तरीय विश्वविद्यालयों को सूची से हटाया गया है, लेकिन केंद्रीय विश्वविद्यालयों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है।

केंद्रीय विश्वविद्यालयों की संख्या जस की तस
CUET UG 2025 में शामिल केंद्रीय विश्वविद्यालयों की संख्या में कोई कटौती नहीं हुई है। नतीजतन, 106 विश्वविद्यालयों को सूची से हटाया गया है, जिनमें ज्यादातर निजी, कुछ राज्य और डीन विश्वविद्यालय शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Maharashtra FYJC Admission 2025: 11वीं में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें टॉप कॉलेज की लिस्ट
केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सूची
यहां CUET UG 2025 में शामिल केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सूची दी गई है:
- असम विश्वविद्यालय
- बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय
- बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय
- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय
- हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय
- आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय
- गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय
- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय
- पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय
- ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय
- केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय
- कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय
- कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय
- झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय
- जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय
- मिजोरम विश्वविद्यालय
- मणिपुर विश्वविद्यालय
- मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय
- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
- महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय
- जामिया मिलिया इस्लामिया
- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय
- राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय
- हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय
- गुरु घासीदास विश्वविद्यालय
- डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय
- तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय
- सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय
- नागालैंड विश्वविद्यालय
- आंध्र प्रदेश केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय
- नॉर्थ ईस्टर्न हिल विश्वविद्यालय
- राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
- पॉन्डिचेरी विश्वविद्यालय
- श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
- राजीव गांधी विश्वविद्यालय
- केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली
- सिक्किम विश्वविद्यालय
- महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय
- तेजपुर विश्वविद्यालय
- विश्वभारती विश्वविद्यालय
- अंग्रेज़ी एवं विदेशी भाषाओं का विश्वविद्यालय
- हैदराबाद विश्वविद्यालय
- त्रिपुरा विश्वविद्यालय
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय
- दिल्ली विश्वविद्यालय
- साउथ एशियन विश्वविद्यालय
परीक्षा का आयोजन और प्रवेश प्रक्रिया
CUET UG 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में 13 मई से 3 जून 2025 तक आयोजित की जा रही है। प्रवेश के लिए इस परीक्षा में शामिल होना आवश्यक है। परीक्षा परिणामों के आधार पर ही उम्मीदवार विश्वविद्यालयों में दाखिला पा सकेंगे।
ये भी पढ़ें: NIRF Top 50 Colleges: JEE Main रिजल्ट से पहले चेक करें टॉप 50 इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट, तय करें अगला कदम












Click it and Unblock the Notifications