CUET UG 2025 रिजल्ट जल्द होगा जारी, कोर्स या कॉलेज क्या है ज्यादा जरूरी? समझें पूरा एडमिशन प्रोसेस
CUET UG 2025 Result: परीक्षा देने के बाद लाखों छात्रों के मन में सिर्फ एक ही सवाल है कि आखिर रिजल्ट कब आएगा और उसके बाद क्या करना होगा? जैसे-जैसे नतीजों की तारीख नजदीक आ रही है, छात्रों की धड़कनें तेज होती जा रही हैं। देशभर के सैकड़ों विश्वविद्यालयों में एडमिशन इसी परीक्षा के स्कोर पर होता है।
रिजल्ट आना ही काफी नहीं है, असली दौड़ तो उसके बाद शुरू होती है। एडमिशन, काउंसलिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और कोर्स सिलेक्शन की। ऐसे में जरूरी है कि आप पहले से पूरी तैयारी रखें। आइए जानते हैं कि CUET UG 2025 के रिजल्ट के बाद क्या स्टेप्स लेने होंगे और कैसे मिलेगा आपका मनचाहा कॉलेज और कोर्स।

रिजल्ट आते ही ये करें
CUET UG 2025 का रिजल्ट जैसे ही घोषित होगा, आप सबसे पहले cuet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें। इसी स्कोर के आधार पर देश की 200 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज में दाखिले मिलते हैं। इनमें केंद्रीय, राज्य और निजी संस्थान शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: CUET UG 2025: 13.5 लाख छात्रों को परिणाम का इंतजार, कब जारी होगी आंसर की? चेक करें रिजल्ट की संभावित तारीख
सिर्फ स्कोर काफी नहीं है
रिजल्ट आने के बाद एडमिशन लेने के लिए हर यूनिवर्सिटी का अलग प्रोसेस होता है। जैसे-
- मेरिट लिस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- इंटरव्यू (कुछ कोर्स में)
- काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन
हर यूनिवर्सिटी का एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया भी अलग होता है, इसलिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।
कैसे होती है काउंसलिंग?
CUET के बाद हर यूनिवर्सिटी अपनी अलग काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करती है। जैसे दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए ugadmission.uod.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होता है। वहां आप कोर्स और कॉलेज की पसंद भरते हैं।
इसके बाद यूनिवर्सिटी CSAS सिस्टम के जरिए राउंड वाइज सीट अलॉट करती है-
- फर्स्ट राउंड
- सेकंड राउंड
- मिड एंट्री
- स्पॉट राउंड
हर राउंड में कटऑफ में बदलाव होता है, इसलिए धैर्य रखें।
कम स्कोर है तो घबराएं नहीं
अगर आपके मार्क्स कम हैं, तो भी मौके हैं:
- कटऑफ का विश्लेषण करें और समझें कि आगे के राउंड में क्या संभावना है।
- कुछ अच्छे कोर्स की कटऑफ कम होती है, उन पर ध्यान दें।
- कई यूनिवर्सिटी स्पॉट राउंड में भी एडमिशन देती हैं, इसे जरूर ट्राई करें।
- अगर मनपसंद कोर्स न मिले, तो सर्टिफिकेट या वोकेशनल कोर्स से शुरुआत कर सकते हैं।
कोर्स ज्यादा जरूरी या कॉलेज?
अक्सर स्टूडेंट्स दुविधा में रहते हैं कि अच्छे कॉलेज का चुनाव करें या पसंदीदा कोर्स का। ध्यान रखें-
- प्रोफेशनल कोर्सेज (जैसे BBA, BCA, B।Tech) में कॉलेज की प्लेसमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर अहम होता है।
- वहीं, आर्ट्स या साइंस कोर्सेज में आपकी रुचि और स्किल ज्यादा मायने रखते हैं।
- कोशिश करें कि कोर्स को प्राथमिकता दें, क्योंकि वही आपके करियर की दिशा तय करेगा।
एडमिशन से जुड़ी जरूरी सलाह
- हर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर नजर रखें।
- जब सीट मिले तो समय पर कन्फर्म करें और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जरूर करवाएं।
- फीस समय से जमा करें, वरना सीट कैंसिल हो सकती है।
- अगर किसी राउंड में सीट न मिले तो निराश न हों, अगले राउंड या स्पॉट काउंसलिंग का इंतजार करें।
ये भी पढ़ें: DU एडमिशन अलर्ट! CUET UG रिजल्ट के साथ ही शुरू होगी दाखिले की जंग, यहां देखें कोर्स की पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications