CUET UG 2025 की फाइनल Answer Key जारी, इसी सप्ताह आ सकता है रिजल्ट! देखें लेटेस्ट अपडेट

CUET UG 2025 Result: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) UG 2025 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। पूरे देश के लाखों छात्रों की नजरें अब एनटीए (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट पर टिकी हैं, जहां कुछ ही दिनों में रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 1 जुलाई को परीक्षा का फाइनल आंसर की जारी कर दिया गया है।

इस साल करीब 13 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जो देशभर की 250 से ज्यादा यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए जरूरी स्कोर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा 13 मई से 3 जून के बीच कंप्यूटर आधारित मोड में कराई गई थी। पिछले साल के ट्रेंड को देखें तो रिजल्ट प्रोविजनल आंसर की के कुछ ही दिनों बाद जारी किया गया था। ऐसे में संभावना है कि इस बार भी रिजल्ट जल्दी आ सकता है।

CUET UG 2025 Result

जल्द आएगा रिजल्ट का लिंक

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) UG 2025 का रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने 13 मई से 3 जून के बीच हुई परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें: DU एडमिशन अलर्ट! CUET UG रिजल्ट के साथ ही शुरू होगी दाखिले की जंग, यहां देखें कोर्स की पूरी लिस्ट

कंप्यूटर मोड में हुई परीक्षा

इस साल CUET UG परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में देश-विदेश के कई एग्जाम सेंटर्स पर कई शिफ्ट्स में कराई गई थी। परीक्षा में करीब 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। इस स्कोर के जरिए छात्र 250 से अधिक केंद्रीय, राज्य और निजी यूनिवर्सिटीज में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रोविजनल आंसर की हो चुकी है जारी

NTA ने इस बार 17 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। पिछले साल यह आंसर की 22 जुलाई को जारी हुई थी। यदि पिछली समय-सीमा को देखा जाए, तो 6 दिन के भीतर ही रिजल्ट घोषित कर दिया गया था। 2024 में फाइनल आंसर की 25 जुलाई को और रिजल्ट 28 जुलाई को आया था।

इस बार भी टाइमलाइन हो सकती है समान

हालांकि NTA ने अभी तक रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट पिछले साल की तरह ही कुछ दिनों में आ सकता है। एजेंसी ने सूचना बुलेटिन में कहा है कि रिजल्ट की तारीख बाद में वेबसाइट पर घोषित की जाएगी।

रिजल्ट ऐसे करें चेक

CUET UG 2025 का रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • "NTA Declares the Result/NTA Scores for the Common University Entrance Test [CUET (UG)] - 2025 - Reg." लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगिन डिटेल्स भरें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

टॉपर्स की लिस्ट भी होगी जारी

रिजल्ट के साथ ही NTA की ओर से टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जा सकती है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि CUET UG में क्वालिफाई करने के बाद छात्रों को संबंधित यूनिवर्सिटीज में अलग-अलग एडमिशन प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा क्योंकि इसके लिए कोई साझा काउंसलिंग प्रक्रिया नहीं होती।
ये भी पढ़ें: CUET UG 2025 रिजल्ट जल्द होगा जारी, कोर्स या कॉलेज क्या है ज्यादा जरूरी? समझें पूरा एडमिशन प्रोसेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+