CUET UG 2025: सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, कब आएगा एडमिट कार्ड? देखें CUET UG परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट

CUET UG 2025: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2025 के लिए इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 7 मई को परीक्षा शहर सूचना स्लिप (City Intimation Slip) आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे अब यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी।

हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह केवल एक सूचना स्लिप है, न कि प्रवेश पत्र। एडमिट कार्ड अलग से परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। इस साल यह परीक्षा 15 से 31 मई के बीच आयोजित की जाएगी, और पहली बार यह हाइब्रिड मोड में होगी - यानी कुछ विषय कंप्यूटर आधारित और कुछ पेन-पेपर मोड में होंगे।

CUET UG 2025

कैसे देखें अपनी शहर सूचना स्लिप?

क्या है ये स्लिप?

  • इसमें केवल परीक्षा केंद्र का शहर बताया गया है।
  • यह प्रवेश पत्र नहीं है।

एडमिट कार्ड कब आएगा?

  • एडमिट कार्ड अगले सप्ताह तक आने की उम्मीद है।
  • इसमें परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र का पता होगा।

कोई गलती हो तो क्या करें?

अगर स्लिप में कोई जानकारी गलत है, तो तुरंत NTA हेल्प डेस्क से संपर्क करें।

परीक्षा मोड में बदलाव

  • इस साल परीक्षा हाइब्रिड मोड में होगी - कुछ विषय CBT, कुछ पेन-पेपर।
  • विषय के अनुसार मोड तय किया गया है।

कितने विश्वविद्यालय शामिल हैं?

  • इस बार 250 से ज्यादा यूनिवर्सिटी इस प्रवेश परीक्षा में शामिल हैं।
  • इनमें केंद्रीय, राज्य और निजी विश्वविद्यालय शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: CUET UG 2025: पोस्टपोंड होने वाली है परीक्षा! 8 मई नहीं तो अब कब होंगे CUET-UG के एग्जाम? पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+