CUET UG 2025: बंद होने वाली है सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन प्रक्रिया, जल्द भर लें फॉर्म
CUET UG 2025 Registration Last Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2025) के लिए कल, 22 मार्च 2025 से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर देगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने CUET UG 2025 के लिए अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है, वे जल्द ही अपना फॉर्म ऑनलाइन भर लें।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इतना ही नहीं, सीयूईटी (CUET 2025) परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क भुगतान विंडो 23 मार्च 2025 को रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। बता दें, सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार अपने पसंद के कॉलेज में एडमिशन पा सकेंगे।

24 मार्च तक खुली रहेगी करेक्शन विंडो
सीयूईटी यूजी 2025 के फार्म में अगर किसी को करेक्शन करना है तो उसकी विंडो 24 मार्च से 26 मार्च, 2025 तक खुली रहेगी। करेक्शन विंडो बंद होने के बाद सीयूईटी यूजी 2025 के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में कोई जरूरी सुधार या बदलाव नहीं कर सकेंगे।
सीयूईटी के लिए 8 मई से 1 जून तक होगी परीक्षा
CUET UG 2025 परीक्षा 8 मई से 1 जून, 2025 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 37 विषय शामिल होंगे और यह भारतीय भाषाओं में आयोजित होगी। प्रत्येक टेस्ट पेपर की अवधि 60 मिनट होगी। उम्मीदवार भाषा और सामान्य योग्यता परीक्षा सहित अधिकतम 5 विषयों का चयन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का निर्धारण चुने गए विषयों की संख्या के आधार पर किया जाएगा।
अलग-अलग आवेदन शुल्क
सीयूईटी यूजी 2025 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 3 विषयों के लिए 1000 रुपए शुल्क देना होगा। जबकि, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 900 रुपए रखा गया है। वहीं, एससी/एसटी/दिव्यांग/दिव्यांग/थर्ड जेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 800 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है।
ऐसे करें आवेदन?
उम्मीदावर को सबसे पहले आप CUET UG 2025 की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा।
इसके बाद होमपेज पर "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
नया रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
चुने गए विषयों के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट अपने पास रख ले।
ये भी पढ़ें: Space Tourism: एस्ट्रोनॉट हीं नहीं, आम लोग भी भर सकते हैं अंतरिक्ष तक की उड़ान! क्या है आवेदन का पूरा प्रोसेस?












Click it and Unblock the Notifications