CISF Recruitment: बंपर वैकेंसी! जल्द होगी 70 हजार जवानों की भर्ती, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी
CISF Recruitment: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह खबर किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। औद्योगिक सुरक्षा को मजबूत करने और बढ़ती चुनौतियों का सामना करने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) आने वाले पांच वर्षों में 70 हजार जवानों की भर्ती करने जा रहा है। गृह मंत्रालय ने इस योजना को मंजूरी दी है।
बल्कि CISF की मौजूदा ताकत को 1.62 लाख से बढ़ाकर 2.20 लाख करने का लक्ष्य भी तय कर दिया है। यह भर्ती अभियान देश के औद्योगिक ढांचे को नई मजबूती देगा और युवाओं को स्थायी रोजगार का सुनहरा मौका प्रदान करेगा। यह कदम न केवल औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा को बढ़ाएगा, बल्कि सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर भी साबित होगा।

हर साल होंगी 14 हजार से ज्यादा भर्तियां
CISF के मुताबिक हर साल औसतन 14 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। 2024 में बल ने 13,230 जवानों की भर्ती की थी, जबकि 2025 के लिए 24,098 पदों पर चयन प्रक्रिया जारी है। अगले पांच वर्षों तक यह भर्ती अभियान लगातार जारी रहेगा, जिसमें महिलाओं को भी अधिक अवसर दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: NEET PG 2025: 2.42 लाख उम्मीदवारों ने दी परीक्षा, क्या NBE जारी करेगी NEET PG की आंसर की?
बढ़ेगी औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा
छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में नक्सलवाद घटने के बाद नए औद्योगिक केंद्र बनने की उम्मीद है। गृह मंत्रालय ने मार्च 2026 तक माओवादी गतिविधियों को खत्म करने का लक्ष्य तय किया है। ऐसे में CISF की अतिरिक्त तैनाती इन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगी।
नई बटालियन की होगी तैयारी
CISF आने वाले समय में एक नई बटालियन भी तैयार करेगी। नए भर्ती जवानों को हवाई अड्डों, समुद्री बंदरगाहों, ताप विद्युत संयंत्रों, परमाणु प्रतिष्ठानों, जल विद्युत परियोजनाओं और जम्मू-कश्मीर की जेलों जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: अगस्त में सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, बैंक क्लर्क और बिहार LDC भर्ती के लिए करें अप्लाई!
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications