CBSE Sample Paper: कैसे डाउनलोड करें 10वीं-12वीं परीक्षा के सैंपल पेपर? एग्जाम की तैयारियों में मिलेगी मदद
CBSC Sample Paper: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए सैंपल पेपर जारी किए हैं। ये सैंपल पेपर छात्रों की परीक्षा की तैयारी में मदद करने के लिए तैयार किए गए हैं और CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध हैं।
इन पेपरों के जरिए छात्र परीक्षा पैटर्न को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं और अपने प्रदर्शन को सुधारने की दिशा में काम कर सकते हैं। CBSE ने कक्षा 10 की थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी से 18 मार्च, 2025 तक और कक्षा 12 की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल, 2025 तक निर्धारित की हैं।

सैंपल पेपर छात्रों को परीक्षा पैटर्न समझने, महत्वपूर्ण विषयों की पहचान करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करते हैं। इनका अभ्यास करने से छात्रों को अपनी तैयारी का आकलन करने और कमजोर क्षेत्रों को सुधारने का मौका मिलता है।
ये भी पढ़ें: BPSC Protest: पप्पू यादव के समर्थकों ने किया 'रेल रोको' प्रदर्शन, बीपीएससी परीक्षा को दोबारा कराने की मांग
कैसे डाउनलोड करें सैंपल पेपर? (How to download CBSE Sample Paper?)
सैंपल पेपर डाउनलोड करना बहुत आसान है। छात्र निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'सैंपल पेपर्स' के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर सभी विषयों के सैंपल पेपर की सूची दिखाई देगी।
- अपने विषय का चयन करें और उसके सामने दिए गए पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ फाइल खुलने के बाद इसे डाउनलोड कर लें।
छात्रों को मिलेगी बड़ी मदद
CBSE द्वारा जारी सैंपल पेपर छात्रों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण संसाधन हैं। इनका उपयोग करके छात्र परीक्षा पैटर्न को समझ सकते हैं और अपनी रणनीति को बेहतर बना सकते हैं। बोर्ड परीक्षाओं का समय नजदीक आते ही छात्र सैंपल पेपर की मदद से अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं और बेहतर अंक प्राप्त करने की दिशा में काम कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: BPSC Exam Protest: 'यह अहंकारी सरकार', परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे प्रशांत किशोर












Click it and Unblock the Notifications