Ram mandir 22 जनवरी की छुट्टी को लेकर धामी सरकार का बड़ा फैसला, जानिए क्या रहेंगे बंद, क्या खुलेंगे
Ram mandir news 22 जनवरी को सरकारी कार्यालय केंद्र की तर्ज पर आधे दिन के लिए खुले रहेंगे। जबकि स्कूल काॅलेजों में छुट्टी रहेगी। धामी सरकार ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिए हैं।

22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्तराखंड सरकार भी अपने स्तर से तैयारियों में जुटी है। इसके लिए लगातार सरकार व्यवस्थाएं करने और अपना योगदान देने में जुटी है। इस बीच सरकारी कार्यालय और स्कूल, काॅलेजों को लेकर सरकार ने निर्णय लेते हुए केंद्र की तर्ज पर कार्यालय को आधे दिन ढ़ाई बजे तक बंद करने का निर्णय लिया है। जबकि स्कूल काॅलेजों में छुट्टी रहेगी।
उत्तराखंड शासन के सचिव दीपेंद्र चैधरी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अयोध्या में सोमवार 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। ऐसे में राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, औघोगिक प्रतिष्ठान, बैंक, कोषागार, उप कोषागार सोमवार 22 जनवरी को आधे दिन ढ़ाई बजे तक केंद्र सरकार की तरह बंद रहेंगें। इसके अलावा सभी शैक्षणिक संस्थाएं स्कूल, काॅलेज बंद रहेंगे।
बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में भी जबरदस्त उत्साह है। ऐसे में धामी सरकार ने भी पूरे देवभूमि में राम मय माहौल बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 जनवरी 2024 को प्रदेश की सभी शराब दुकानें बंद रखने का पहले ही निर्देश जारी किया है।
जारी निर्देश में कहा गया है कि 22 जनवरी को प्रदेश की सभी मदिरा की दुकानें, बार एवं डिपार्टमेंटल स्टोर आदि मदिरा उपभोग से संबंधित समस्त अनुज्ञापन कार्य अवधि तक बंद रहेंगे। आदेश में कहा गया है कि इस बंदी के लिए कोई लाइसेंसधारी किसी प्रतिकर या दावे का हकदार नहीं होगा।
इस बीच सरकार और भाजपा संगठन मंदिरों में साफ सफाई का कार्यक्रम चला रही है। जबकि 22 जनवरी को मंदिरों में पूजा पाठ के कार्यक्रम किए जाएंगे। साथ ही कई जगहों पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications