CBSE Board Results 2025: कब जारी होंगे 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट? DigiLocker ने दी जानकारी
CBSE Board Results 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों की तारीख और समय की घोषणा करेगा। हालांकि अभी तक बोर्ड ने परिणाम की आधिकारिक तारीख और समय घोषित नहीं किया है, लेकिन DigiLocker पर हाल ही में किए गए एक पोस्ट में बताया गया है कि परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा।

DigiLocker ने क्या कहा?
DigiLocker ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि, CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र - 2025!
आपके परिणाम #comingsoon हैं! DigiLocker ने परिणामों की आसान पहुँच के लिए विशेष व्यवस्था की है। अभी अपना अकाउंट एक्टिव करें cbseservices.digilocker.gov.in/activatecbse तैयार रहें। समझदारी दिखाएं। डिजिटल बनें!
छात्र इन आधिकारिक वेबसाइट्स और ऐप्स पर परिणाम देक सकते हैं
- cbse.gov.in
- cbse.nic.in
- SMS
- DigiLocker
- UMANG ऐप
ये भी पढ़ें CUET UG के स्कोर के जरिए मिलता है 280 से अधिक कॉलेज में एडमिशन! यहां देखिए टॉप 50 यूनिवर्सिटी की लिस्ट
CBSE 10th &12th Board Results 2025 के रिजल्ट DigiLocker पर ऐसे देखें
- DigiLocker की वेबसाइट या ऐप खोलें
- अपनी जानकारी से लॉगिन करें
- CBSE Class 10 Result 2025 सेक्शन में जाएं
- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
- अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें
परीक्षा के ठीक 60 दिन बाद जारी होता रहा है रिजल्ट
पिछले साल, सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा 13 मार्च को हुई थी और परिणाम 13 मई को घोषित किया गया था, जो परीक्षा के ठीक 60 दिन बाद था। इसी आधार पर, सीबीएसई कक्षा 10वीं के छात्र इस वर्ष अपना परिणाम 18 से 20 मई के बीच आने की उम्मीद कर सकते हैं, क्योंकि इस साल 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च तक हुई थी। वहीं 12 वीं की परीक्षा 15 फरवरी से लेकर 4 मई तक हुई है।
42 लाख से अधिक छात्रों ने दी है परीक्षा
इस साल 10वीं के 24.12 लाख और 12वीं के 17,88,165 से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी। जो छात्र 2025 की कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in, results.cbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें Magadh University UG Admission 2025: आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स कोर्स के लिए शुरू हुआ आवेदन, ऐसे करें अप्लाई
ऐसे देखें सीबीएसई कक्षा 10 का परिणाम 2025 (How to check CBSE Class 10th Results)
1. cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं
2. कक्षा 10 के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें
3. लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें- आवेदन संख्या और जन्मतिथि भरें
4. परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
5. स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें












Click it and Unblock the Notifications