Magadh University UG Admission 2025: आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स कोर्स के लिए शुरू हुआ आवेदन, ऐसे करें अप्लाई
Magadh University UG Admission 2025: मगध विश्वविद्यालय, बोधगया ने 2025-2029 शैक्षिक सत्र के लिए अपने UG (अंडरग्रेजुएट) पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवारों को 2 मई तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विश्वविद्यालय इस बार NEP 2020 (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) के तहत 4 वर्षीय डिग्री कोर्सेज के साथ आ रहा है। इन कोर्सेस में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के उम्मीदवारों के लिए कई विकल्प होंगे।

NEP 2020 के तहत लचीलापन और अंतरविभागीय शिक्षा
नई शिक्षा नीति के अनुसार, ये कोर्सेज लचीलापन, अंतरविभागीय शिक्षा और अकादमिक उत्कृष्टता पर जोर देंगे, जिससे छात्रों को अपनी पसंद के विषयों में गहरी समझ हासिल होगी। अगर आप B.A., B.Sc., या B.Com के कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है।
ये भी पढ़ें: बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए अजब-गजब तिगड़म! किसी ने दिया प्यार का हवाल, किसी ने कॉपी में रख दी रिश्वत
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट परीक्षा (I.A., I.Sc., या I.Com) पास होना चाहिए।
आर्ट्स और कॉमर्स कोर्स के लिए: इंटरमीडिएट (I.A., I.Com या I.Sc.) पास होना जरूरी है।
साइंस कोर्स के लिए: इंटरमीडिएट साइंस (I.Sc.) पास होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
जनरल और OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹600/- है, जबकि SC और ST उम्मीदवारों के लिए ₹450/- का शुल्क रखा गया है।
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट magadhonline.in पर जाएं।
- UG प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी भरें और फॉर्म पूरा करें।
- दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य में संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट डाउनलोड करें।
आवेदन की अंतिम तिथि 2 मई है, इसलिए उम्मीदवारों से अपील की जाती है कि वे आवेदन करने में देरी न करें।
करियर से जुड़ी अन्य खबरें:












Click it and Unblock the Notifications