CBSE Board Results 2025: CBSE ने किया बड़ा बदलाव! बदल गया पोस्ट रिजल्ट का पूरा प्रोसेस, क्या है मामला?

CBSE Board Results 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी करने वाला है। इससे पहले बोर्ड ने छात्रों की सुविधा का ध्यान रखते हुए बड़ा बदलाव किया है। CBSE) ने पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) से पहले छात्र को उसकी उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी देने का फैसला किया है।

CBSE Board Results 2025

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, रिजल्ट के बाद बहुत से छात्र अपने नंबर से खुश नहीं होते हैं। जिस वजह से वे पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के लिए आवेदन करते हैं। लेकिन CBSE ने इसके नियम में बड़ा बदलाव किया है।

अब छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन से पहले अपनी उत्तर पुस्तिका CBSE से प्राप्त कर सकते हैं और कॉपी देखने के बाद लगता है कि, पुनर्मूल्यांकन कराना चाहिए तो छात्र इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें CBSE Board Results 2025: कब जारी होंगे 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट? DigiLocker ने दी जानकारी

पहले क्या थी प्रक्रिया?

पहले छात्रों को सबसे पहले अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन करना होता था, फिर उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी लेनी पड़ती थी, और उसके बाद ही वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते थे। इस वजह से बहुत टाइम लगता था।

नई प्रक्रिया के फायदे

  • CBSE ने बताया कि यह बदलाव छात्रों को अधिक सूचित निर्णय लेने में मदद करेगा।
  • अब छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाएं देखकर समझ पाएंगे कि किस तरह अंक दिए गए हैं
  • परीक्षक की टिप्पणियाँ क्या हैं, और यदि कोई त्रुटि या चूक है तो उसे पहचान कर ही अगला कदम उठाएंगे।

42 लाख से अधिक बच्चों ने दी है परीक्षा

इस साल 10वीं के 24.12 लाख और 12वीं के 17,88,165 से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी। जो छात्र 2025 की कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in, results.cbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

ऐसे देखें CBSE 10th &12th Board Results 2025 (How to check CBSE Class 10th & 12th Results)

1. cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं
2. कक्षा 10 के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें
3. लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें- आवेदन संख्या और जन्मतिथि भरें
4. परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
5. स्कोरकार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें

ये भी पढ़ें CUET UG के स्कोर के जरिए मिलता है 280 से अधिक कॉलेज में एडमिशन! यहां देखिए टॉप 50 यूनिवर्सिटी की लिस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+