BPSC Recruitment 2025: सरकारी नौकरी पाने का मौका, बिहार में निकली वैकेंसी, कौन कर सकता है अप्लाई?
BPSC Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आ गया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक नगर निवेशक (Assistant Town Planner - ATP) के पदों पर भर्ती का ऐलान कर दिया है। इस भर्ती के जरिए शहरी विकास योजनाओं में अहम भूमिका निभाने वाले 35 पद भरे जाएंगे।
जो उम्मीदवार इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह मौका काफी खास है। आवेदन की प्रक्रिया अगस्त के अंत में शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भरकर इसमें हिस्सा ले सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त 2025 से शुरू होगी और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 22 सितंबर 2025 तय की गई है। आवेदन केवल बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.inपर ही स्वीकार किए जाएंगे।

कुल पद और आरक्षण
इस भर्ती में कुल 35 पद भरे जाएंगे। इनमें
- अनारक्षित वर्ग - 14 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - 3 पद
- अनुसूचित जाति - 6 पद
- अनुसूचित जनजाति - 1 पद
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग - 6 पद
- पिछड़ा वर्ग - 4 पद
- पिछड़े वर्ग की महिलाएं - 1 पद शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Railway Jobs: बिना परीक्षा-इंटरव्यू के रेलवे में मिलेगी नौकरी, निकली बंपर भर्ती, कब और कैसे करना है अप्लाई?
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से टाउन प्लानिंग, रिजनल, अर्बन, सिटी, कंट्री, ट्रांसपोर्ट, हाउसिंग या इन्वायरमेंटल प्लानिंग में स्नातकोत्तर डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होना जरूरी है।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु - 21 वर्ष
- अधिकतम आयु -
- अनारक्षित पुरुष - 37 वर्ष
- अनारक्षित महिला, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग - 40 वर्ष
- अनुसूचित जाति और जनजाति के पुरुष एवं महिला - 42 वर्ष
उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट भी मिलेगी।
आवेदन शुल्क
सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है।
महत्वपूर्ण सलाह
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा समेत सभी जरूरी नियमों की जांच कर लें।
ये भी पढ़ें: अस्पताल में भर्ती थे फिर भी बल्ला लेकर मैदान में उतरे संजू सैमसन, अब पत्नी ने उठाया राज से पर्दा












Click it and Unblock the Notifications