BSF Constable Bharti 2025: सीमा सुरक्षा बल में 3588 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बेतरीन मौका
BSF Constable Tradesman Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक बड़ा मौका दिया है। देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले इस बल ने अब युवाओं को अपने साथ जोड़ने के लिए 3,588 पदों पर भर्ती का रास्ता खोला है। खास बात यह है कि इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता केवल 10वीं पास रखी गई है, जिससे लाखों युवाओं को इस भर्ती से जुड़ने का मौका मिलेगा।
ये भर्तियां कांस्टेबल ट्रेड्समैन के पदों पर की जाएंगी, जिनमें मोची, दर्जी, बढ़ई, प्लंबर, पेंटर, इलेक्ट्रिशियन जैसे तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेड शामिल हैं। BSF की ओर से जारी संक्षिप्त नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू होगी और 25 अगस्त 2025 तक चलेगी। जिन उम्मीदवारों ने ITI या संबंधित काम में अनुभव लिया है, उनके लिए यह भर्ती और भी फायदेमंद साबित हो सकती है।

BSF द्वारा जल्द ही विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी, जिसमें हर ट्रेड और श्रेणी से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाएगी। इस भर्ती ने युवाओं में नई उम्मीद जगा दी है, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय से सरकारी नौकरी का सपना देख रहे थे। इच्छुक उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें: UPSC EPFO 2025 Recruitment: EPFO भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, 230 पदों के लिए 29 जुलाई से आवेदन शुरू
आवेदन की तारीखें
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई 2025 से शुरू होगी और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 25 अगस्त 2025 रखी गई है।
कुल 3588 पदों पर होगी भर्ती
इस अभियान के जरिए BSF कुल 3588 पदों को भरेगा। इनमें से 3406 पद पुरुषों के लिए और 182 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
इन ट्रेड्स में होगी भर्ती
भर्ती मोची, दर्जी, धोबी, नाई, पेंटर, बढ़ई, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन जैसे विभिन्न ट्रेड्स में की जाएगी।
योग्यता और अनुभव क्या चाहिए?
तकनीकी ट्रेड्स (जैसे पेंटर, प्लंबर, बढ़ई आदि):
- 10वीं पास होना जरूरी है।
- साथ में संबंधित ट्रेड में दो साल का ITI सर्टिफिकेट या एक साल का ITI सर्टिफिकेट + एक साल का अनुभव होना चाहिए।
गैर-तकनीकी ट्रेड्स (जैसे धोबी, नाई, मोची आदि):
- 10वीं पास होना जरूरी है।
- संबंधित काम में दक्षता और ट्रेड टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा।
उम्र सीमा और छूट
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। SC, ST, OBC और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
डिटेल नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी
BSF ने फिलहाल संक्षिप्त नोटिस जारी किया है। विस्तृत जानकारी जैसे कैटेगरीवार पद, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और आवेदन फॉर्म भरने का तरीका बीएसएफ की वेबसाइट पर जल्द ही अपलोड किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: UPPSC RO-ARO प्रीलिम्स परीक्षा 27 जुलाई को, क्या है दोनों के बीच अंतर? देखें सैलरी से प्रमोशन तक के डिटेल












Click it and Unblock the Notifications