Bihar STET Exam: बदल गई बिहार एसटीईटी परीक्षा की डेट, अब कब होगा एग्जाम? कितनी गई फीस?
Bihar STET Exam New Date: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर आई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने STET 2025 की नई तारीख जारी कर दी है। इसे पास करने वाले उम्मीदवारों को लाइफटाइम वैलिड सर्टिफिकेट मिलेगा, जिसकी मदद से वे BPSC की आगामी शिक्षक भर्ती में शामिल हो सकेंगे।
खास बात यह है कि इस बार परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगी। इसका एडमिट कार्ड 11 अक्टूबर से ऑनलाइन उपलब्ध होगा। अगर आपने अब तक आवेदन नहीं किया है तो 5 अक्टूबर तक का आखिरी मौका है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने STET 2025 की नई तारीख जारी कर दी है। अब यह परीक्षा 14 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी, जबकि पहले इसकी शुरुआत 12 अक्टूबर से होनी थी।
ये भी पढ़ें: RRB NTPC 2025: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, NTPC में बंपर भर्ती, कौन कर सकता है अप्लाई?
एडमिट कार्ड कब मिलेगा?
STET 2025 कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी डिटेल्स एडमिट कार्ड में मिलेंगी। एडमिट कार्ड 11 अक्टूबर 2025 से आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर उपलब्ध होगा। रिजल्ट 16 नवंबर 2025 तक जारी किया जाएगा।
आवेदन की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर
जो उम्मीदवार अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उनके पास मौका है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2025 तय की गई है। फॉर्म केवल ऑनलाइन मोड में bsebstet.org पर ही भरे जाएंगे। इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थियों को लाइफटाइम वैलिड सर्टिफिकेट मिलेगा, जो आगे BPSC की शिक्षक भर्ती में काम आएगा।
26 हजार पद भरे जाएंगे
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि इस बार BPSC TRE 4 के तहत 26 हजार से ज्यादा पद भरे जाएंगे। अगर कुछ सीटें खाली रह जाती हैं, तो उन्हें TRE 5 में जोड़ा जाएगा।
परीक्षा शुल्क कितना है?
एक पेपर के लिए:
- सामान्य/OBC/इंडस्ट्रियल वर्ग: 960 रुपये
- SC/ST/PWD: 760 रुपये
दोनों पेपर के लिए:
- सामान्य/OBC/इंडस्ट्रियल वर्ग: 1440 रुपये
- SC/ST/PWD: 1140 रुपये
फीस का भुगतान ऑनलाइन UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से करना होगा।
किन विषयों में होगी परीक्षा?
STET दो लेवल पर आयोजित होगा:
- पेपर 1 (माध्यमिक स्तर - कक्षा 6 से 8): हिंदी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, बंगाली, मैथिली, अरबी, फारसी, भोजपुरी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, संगीत, ललित कला और नृत्य।
- पेपर 2 (उच्च माध्यमिक स्तर - कक्षा 9 से 12): हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, मैथिली, अरबी, फारसी, बंगला, भोजपुरी, मगही, पाली, प्राकृत, गणित, भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, इतिहास, राजनीति, समाजशास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस, कृषि और संगीत।












Click it and Unblock the Notifications