बैंक में अफसर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर! RBI ने जारी किया 2027 का भर्ती कैलेंडर

RBI Exam Calendar 2027 Released: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आया है। खासकर उन उम्मीदवारों के लिए यह खबर काम की है, जो भारतीय रिजर्व बैंक में अधिकारी बनना चाहते हैं। हर साल बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आरबीआई की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन परीक्षा की तारीख और नोटिफिकेशन का इंतजार उनके लिए बड़ी चुनौती होता है।

ऐसे में उम्मीदवारों को अपनी तैयारी का समय तय करने में मदद मिल सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक ने अगले साल होने वाली कई प्रमुख भर्तियों का संभावित कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें अलग-अलग पदों के लिए नोटिफिकेशन और परीक्षा के महीने बताए गए हैं। हालांकि, अभी आवेदन शुरू नहीं हुए हैं और भर्ती से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां आना बाकी हैं।

RBI Exam Calendar 2027 Released

RBI भर्ती कैलेंडर 2027 जारी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वर्ष 2027 के लिए क्लास-I पदों पर भर्ती का वार्षिक कैलेंडर जारी किया है। इसमें ऑफिसर्स ग्रेड बी, ग्रेड ए, मैनेजर, लीगल ऑफिसर और असिस्टेंट मैनेजर जैसे पद शामिल हैं। कैलेंडर के अनुसार, ज्यादातर पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन फरवरी 2027 में जारी होने की संभावना है। वहीं, ऑफिसर्स ग्रेड ए की भर्ती के लिए जुलाई 2027 का महीना प्रस्तावित किया गया है। RBI के कैलेंडर में दी गई तारीखें संभावित हैं। जरूरत पड़ने पर भर्ती कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को बड़ी राहत! 3 दिनों के लिए फ्री हुआ ATM ट्रांजैक्शन, नहीं लगेगा कोई चार्ज

ग्रेड B की परीक्षा कब होगी?

आरबीआई ऑफिसर्स ग्रेड बी भर्ती की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए फरवरी 2027 महत्वपूर्ण हो सकता है। कैलेंडर के अनुसार, ऑफिसर्स ग्रेड बी (DR) जनरल, डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक एंड पॉलिसी रिसर्च (DEPR) और डिपार्टमेंट ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट (DSIM) के लिए नोटिफिकेशन फरवरी में जारी होने की संभावना है।

इन पदों के लिए फेज-1 परीक्षा अप्रैल 2027 में आयोजित की जा सकती है। वहीं, फेज-2 परीक्षा मई या जून 2027 में होने का प्रस्ताव है। हालांकि, परीक्षा की निश्चित तारीख संबंधित भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही पता चलेगी।

ग्रेड A भर्ती का कार्यक्रम

ऑफिसर्स ग्रेड ए (DR) जनरल पद के लिए नोटिफिकेशन जुलाई 2027 में जारी होने की संभावना है। इस भर्ती के लिए सितंबर 2027 में एक चरण की लिखित परीक्षा आयोजित की जा सकती है। उम्मीदवारों को आवेदन की शुरुआत, अंतिम तारीख और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में मिलेगी।

मैनेजर पदों पर भी होगी भर्ती

आरबीआई ने तकनीकी क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए भी संभावित भर्ती कार्यक्रम जारी किया है। मैनेजर (टेक्निकल-सिविल) और मैनेजर (टेक्निकल-इलेक्ट्रिकल) दोनों पदों के लिए फरवरी 2027 में नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। इन पदों के लिए एक चरण की परीक्षा मार्च या अप्रैल 2027 में आयोजित किए जाने की संभावना है। इन भर्तियों में आवेदन करने के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की जानकारी विस्तृत विज्ञापन में दी जाएगी।

लीगल ऑफिसर और असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती

आरबीआई में लीगल ऑफिसर ग्रेड बी पद के लिए भी फरवरी 2027 में भर्ती अधिसूचना जारी होने की संभावना है। इसकी परीक्षा मार्च या अप्रैल में हो सकती है। इसके अलावा असिस्टेंट मैनेजर (प्रोटोकॉल एंड सिक्योरिटी) और असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) पदों के लिए भी फरवरी में नोटिफिकेशन प्रस्तावित है। दोनों पदों के लिए मार्च या अप्रैल 2027 में एक चरण की परीक्षा आयोजित की जा सकती है।

किस पद के लिए कब आएगा नोटिफिकेशन?

आरबीआई भर्ती कैलेंडर 2027 के अनुसार संभावित कार्यक्रम इस प्रकार है।

पद नोटिफिकेशन परीक्षा
ग्रेड B (जनरल/DEPR/DSIM) फरवरी 2027 फेज-1 अप्रैल, फेज-2 मई या जून 2027
ग्रेड A (जनरल) जुलाई 2027 सितंबर 2027
मैनेजर (टेक्निकल-सिविल) फरवरी 2027 मार्च या अप्रैल 2027
मैनेजर (टेक्निकल-इलेक्ट्रिकल) फरवरी 2027 मार्च या अप्रैल 2027
लीगल ऑफिसर ग्रेड B फरवरी 2027 मार्च या अप्रैल 2027
असिस्टेंट मैनेजर (प्रोटोकॉल एंड सिक्योरिटी) फरवरी 2027 मार्च या अप्रैल 2027
असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) फरवरी 2027 मार्च या अप्रैल 2027

कितने पदों पर होगी भर्ती?

आरबीआई ने फिलहाल अपने वार्षिक कैलेंडर में कुल खाली पदों की संख्या नहीं बताई है। इसमें केवल भर्ती नोटिफिकेशन और परीक्षा के संभावित महीनों की जानकारी दी गई है। किस भर्ती में कितने पद होंगे, किस उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे और कितनी शैक्षणिक योग्यता जरूरी होगी, इसकी जानकारी अलग-अलग नोटिफिकेशन में मिलेगी।

इसके अलावा आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, परीक्षा केंद्र और आवेदन की अंतिम तारीख भी विस्तृत विज्ञापन में बताई जाएगी। उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर भर्ती से जुड़ी नई सूचनाएं देख सकते हैं। आवेदन करने से पहले संबंधित पद की पात्रता और सभी शर्तें ध्यान से जांचना जरूरी होगा।

ये भी पढ़ें: नई मेरिट लिस्ट आई तो जाएगी 10 हजार टीचर की नौकरी? यूपी के 69 हजार शिक्षक भर्ती विवाद में क्या है अपडेट?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+