CET-BEd 2025: बिहार में बीएड कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कौन कर सकता है अप्लाई, क्या है प्रोसेस?
Bihar BEd Entrance Test: बिहार में बीएड कोर्स करने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। राज्य में दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री कोर्स में एडमिशन के लिए इस बार भी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET-BEd 2025) के माध्यम से दाखिला होगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) को एक बार फिर इस प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विश्वविद्यालय ने CET-BEd 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें आवेदन की तारीखों से लेकर परीक्षा और रिजल्ट तक की सभी अहम जानकारियां शामिल हैं। यह परीक्षा बिहार के हजारों छात्रों के लिए भविष्य के दरवाजे खोलती है, जो शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं।

हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में भाग लेते हैं, और इस बार भी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। अगर आप भी शिक्षक बनने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहते हैं, तो इस मौके को बिल्कुल न गंवाएं।
ये भी पढ़ें: JAC Result 2025: कब आएंगे झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट? इस लिंक से कर सकेंगे चेक, देखें लेटेस्ट अपडेट
4 अप्रैल से शुरू हुए आवेदन
जो अभ्यर्थी 2 वर्षीय बीएड या शिक्षा शास्त्री प्रोग्राम में नामांकन लेना चाहते हैं, वे 4 अप्रैल 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अप्रैल 2025 है।
लेट फीस के साथ भी मिलेगा मौका
यदि कोई अभ्यर्थी तय समय सीमा में आवेदन नहीं कर पाता है, तो वह 28 अप्रैल से 2 मई 2025 तक लेट फीस के साथ फॉर्म भर सकता है। इसके अलावा, जिन छात्रों से आवेदन में कोई गलती हो जाती है, वे 3 से 6 मई के बीच अपने फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।
कब होगी परीक्षा?
CET-BEd 2025 परीक्षा 24 मई 2025 को संभावित रूप से आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 18 मई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। रिजल्ट की संभावित तारीख 10 जून 2025 रखी गई है।
जरूरी तारीखें
- आवेदन शुरू: 4 अप्रैल 2025
- आवेदन की आखिरी तारीख: 27 अप्रैल 2025
- लेट फीस के साथ आवेदन: 28 अप्रैल से 2 मई 2025
- फॉर्म सुधार की तारीखें: 3 से 6 मई 2025
- एडमिट कार्ड जारी: 18 मई 2025
- परीक्षा की तारीख: 24 मई 2025
- रिजल्ट की संभावित तारीख: 10 जून 2025
इस साल बढ़ सकती हैं सीटें
पिछले साल राज्य के 341 बीएड कॉलेजों में 37,300 सीटों पर एडमिशन हुआ था और 2 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। इस बार यह उम्मीद की जा रही है कि सीटों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले खुला 'नौकरी का पिटारा’, अब इस विभाग में निकली भर्ती












Click it and Unblock the Notifications