Bihar Board 10th Result 2025: 10वीं का रिजल्ट घोषित, 82.11% स्टूडेंट पास, टॉपर को मिले कितने नंबर?

Bihar Board 10th Result 2025 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वादे के मुताबिक शनिवार दोपहर 12 बजे बिहार बोर्ड 10वीं (मैट्रिक) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक संतोषजनक आया है। बोर्ड परीक्षा का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.11% रहा है।

आपको बता दें कि समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और भोजपुर के रंजन वर्मा दसवीं में टॉप किया है इन्हें 489 नंबर हासिल किए हैं, यानी कि इन्हें 97 प्रतिशत अंक मिले हैं। मालूम हो कि इस साल 10वीं बोर्ड का एग्जाम 15 लाख 58 हजार 77 छात्रों ने दिया था।

Bihar Board 10th Result 2025

बिहार शिक्षा बोर्ड ने टॉपर्स समेत सभी पास होने वाले विधार्थियों को बधाई दी है और सभी के सुनहरे भविष्य की कामना की है।आपको बता दें कि टॉपर्स को इस साल सरकार 2 लाख नकद राशि प्रदान करेगी।

आप ऑनलाइन परिणाम जानने के लिए matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर क्लिक करें। जैसे ही क्लिक करें, ये आपसे रोलनबंर समेत कुछ जानकारी मांगेगा, जिसको भरने के बाद आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट होगा।

83.65% लड़कों ने उच्च सफलता हासिल की

मालूम हो कि बिहार बोर्ड BSEB 10वीं के नतीजे की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार बोर्ड ने पीसी के जरिए की। इस साल लड़के और लड़कियों के बीच पास प्रतिशत में मामूली अंतर दिखा, लड़कों ने 83.65% की उच्च सफलता दर हासिल की, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 80.67% था।

470,845 छात्रों ने प्रथम श्रेणी के अंक प्राप्त किए (Bihar Board 10th Result 2025)

470,845 छात्रों ने प्रथम श्रेणी के अंक प्राप्त किए, जबकि 484,012 और 307,792 छात्रों ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय श्रेणी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, 16,645 छात्र बिना डिवीजन के पास हुए हैं।

लड़के बनाम लड़कियां (Bihar Board 10th Result 2025)

जबकि लड़कियों की बात करें तो 217,091 ने प्रथम श्रेणी और 254,054 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त 169,648 छात्राओं ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की है।

पास प्रतिशत में उतार-चढ़ाव देखने को मिला

हाल के वर्षों के रुझानों पर नज़र डालने से पास प्रतिशत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। साल 2024 में यह 82.91% पर थोड़ा ज़्यादा था, जबकि 2023 में यह 81.04% और 2022 में 79.88% रहा था।

मैट्रिक परीक्षा 15 फरवरी से 25 फरवरी तक चली थी

इस साल BSEB मैट्रिक परीक्षा 15 फरवरी से 25 फरवरी तक प्रतिदिन दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। सुबह की शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और शाम की शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली थी।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+