DU UG में एडमिशन के लिए आज आएगी दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट, कब तक मिलेगा सीट एक्सेप्ट करना का चांस?
DU UG Admissions 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिला पाने की चाह रखने वाले छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम है। यूनिवर्सिटी की ओर से कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के तहत दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट आज, 28 जुलाई को शाम 5 बजे जारी की जा रही है। पहले राउंड में सीट न मिलने या बदलाव चाहने वाले हजारों छात्र इस लिस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
DU ने इससे पहले यूनिवर्सिटी ने दूसरी राउंड के लिए खाली सीटों की लिस्ट जारी की थी और छात्रों को अपनी प्राथमिकताएं बदलने का अवसर भी दिया गया था। अब सीट आवंटन के बाद छात्रों को तय समयसीमा के अंदर सीट स्वीकार कर फीस भरनी होगी। अगर सीटें बची रहीं तो यूनिवर्सिटी आगे और भी राउंड जारी कर सकती है। जो छात्र दूसरे राउंड में दाखिले के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे शाम 5 बजे के बाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर अपनी सीट की जानकारी चेक कर सकेंगे।

प्राथमिकताओं में किया गया बदलाव
दूसरे राउंड की अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी ने खाली सीटों की लिस्ट जारी की थी। इसके बाद छात्रों को 24 जुलाई शाम 5 बजे से लेकर 25 जुलाई शाम 4:59 बजे तक अपनी कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताओं को दोबारा बदलने का मौका दिया गया था।
ये भी पढ़ें:
सीट स्वीकृति की अंतिम तारीख 30 जुलाई
जिन उम्मीदवारों को दूसरी लिस्ट में सीट आवंटित की जाएगी, उन्हें 28 जुलाई शाम 5 बजे से लेकर 30 जुलाई शाम 4:59 बजे तक उस सीट को स्वीकार करना होगा। इसके बाद संबंधित कॉलेज 31 जुलाई तक छात्रों के दस्तावेज़ों की जांच कर ऑनलाइन आवेदन को मंजूरी देंगे।
फीस भुगतान की अंतिम तारीख 1 अगस्त
जिन छात्रों को सीट मिली है, वे अंतिम रूप से 1 अगस्त शाम 4:59 बजे तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं। अगर सीटें बचती हैं तो विश्वविद्यालय आगे और भी राउंड आयोजित कर सकता है।
कैसे चेक करें DU UG दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट?
- सबसे पहले DU की CSAS पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाएं।
- UG Admission Portal पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन डिटेल्स से डैशबोर्ड में लॉगिन करें।
- दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट चेक करें।
आधिकारिक जानकारी के लिए वेबसाइट देखें
छात्रों को सलाह दी जाती है कि किसी भी अपडेट, तारीख या प्रक्रिया की जानकारी के लिए सिर्फ दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
ये भी पढ़ें:












Click it and Unblock the Notifications