Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BHU Admissions 2025: CUET के स्कोर से मिलेगा बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में दाखिला, यहां चेक करें कोर्स की डिटेल

BHU Admission 2025: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक है, जहां हर साल लाखों छात्र पढ़ाई का सपना लेकर आवेदन करते हैं। साल 2025 में भी बीएचयू में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टोरल कोर्सेस में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बार भी बीएचयू में एडमिशन CUET (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) के जरिए होगा।

बीएचयू में यूजी और पीजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए NTA द्वारा आयोजित CUET-UG और CUET-PG परीक्षा अनिवार्य है। जो छात्र किसी भी कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें पहले CUET के लिए पंजीकरण करना होगा और फिर परीक्षा में शामिल होना होगा।

BHU Admissions 2025

इसके बाद छात्रों को BHU की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा, जिसमें उन्हें अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज के विकल्प भरने होंगे। चयनित छात्रों की सूची ऑनलाइन जारी की जाएगी और उन्हें आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करके फीस जमा करनी होगी।
ये भी पढ़ें: AHSEC HS 12th Result 2025: असम बोर्ड हायर सेकेंडरी का रिजल्ट जारी, जानिए कैसे करें चेक?

BHU में उपलब्ध प्रमुख कोर्सेस

बीएचयू में 40 से ज्यादा कोर्सेस उपलब्ध हैं, जिनमें कला, विज्ञान, वाणिज्य, तकनीकी, चिकित्सा, फाइन आर्ट्स और परफॉर्मिंग आर्ट्स जैसे विषय शामिल हैं।

कोर्स योग्यता चयन प्रक्रिया
1
BA / BA (Hons) 12वीं में 50% अंक CUET-UG + काउंसलिंग
2
BSc / BSc (Hons) 12वीं में 50% अंक CUET-UG + काउंसलिंग
3
BTech PCM के साथ 12वीं में 50% अंक CUET-UG + काउंसलिंग
4
BCom (Hons) 12वीं में 50% अंक CUET-UG + काउंसलिंग
5
MBA ग्रेजुएशन में 50% अंक CAT / CUET-PG + GDPI
6
BA LLB 12वीं में 50% अंक CUET-UG + काउंसलिंग
7
MBBS 12वीं में 50% अंक NEET + काउंसलिंग
8
MCA ग्रेजुएशन में 55% अंक CUET-PG + काउंसलिंग

सीट आरक्षण और शुल्क

बीएचयू में विभिन्न वर्गों जैसे SC, ST, OBC और दिव्यांग छात्रों के लिए सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सीट आरक्षित की जाती हैं। इसके साथ ही कुछ कोर्सेस में पेड़ सीट्स (Paid Seats) की व्यवस्था भी होती है जो कुल सीटों का अधिकतम 15% हो सकती है।

कोर्स सीट संख्या
1
MCA 57
2
MBBS 100
3
BCom (Hons) 348
4
MBA 404
5
PG डिप्लोमा 1,189
6
BSc / BSc (Hons) 1,403
7
BTech 1,686

कहां करें आवेदन?

छात्र बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले संबंधित कोर्स की योग्यता और अन्य निर्देश जरूर पढ़ लें।
ये भी पढ़ें: CBSE Board Result 2025: हो गया क्लियर! इस बीच आएगा CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, देखें चेक करने के स्टेप

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+