खाटूश्याम मंदिर में कुंवारे की अर्जी: घर पहुंचने से पहले सगाई तय हो जानी चाहिए, शादी के बाद दर्शन करने आऊंगा
खाटूश्याम मंदिर में एक युवा भक्त की प्रार्थना ने ऑनलाइन ध्यान खींचा है। उसने घर लौटने से पहले अपनी सगाई पूरी करने का अनुरोध किया, जो बाबा श्याम में कई लोगों की गहरी आस्था को दर्शाता है।
Khatushyamji Mandir Rajasthan: खाटूश्यामजी के दरबार में सिर्फ आस्था नहीं, उम्मीदों की आवाज भी गूंजती है। कोई संतान सुख मांगता है, कोई नौकरी की दुआ करता है, तो कोई टूटे रिश्ते जोड़ने की फरियाद करता है। लेकिन इस बार एक अविवाहित युवक ने जो अर्जी लगाई, उसने हर किसी का ध्यान खींच लिया।
उस भक्त ने बाबा श्याम से अरदास की है कि "घर पहुंचने से पहले मेरी सगाई पक्की हो जानी चाहिए और शादी के बाद दर्शन को आऊंगा।" उसकी यह पर्ची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और बता रही है कि बाबा श्याम अब हारे के ही नहीं, कुंवारों के भी सहारे बन चुके हैं।

श्याम भक्त ने अर्जी में क्या लिखा?
खाटू वाले श्याम, मेरी मनोकामना आपको बता रहा हूं। मैं जब घर पहुंचूं, तब तक मेरी सगाई फाइनल हो जानी चाहिए और मुझे काम में तरक्की होनी चाहिए। जैसे ही शादी होती है, आपके दर्शन करने आऊंगा। सवा किलो मिठाई का भोग चढ़ाऊंगा। मेरी शादी जल्द फाइनल कर दो मालिक। बाबो जय खाटूश्यामजी।"
यह पर्ची किस भक्त ने और कहां से लगाई है, इसका पता नहीं चल पाया है। भक्त ने पर्ची पर अपना नाम और पता नहीं लिखा है। इस भक्त की अरदास से यह जरूर झलकता है कि देशभर के लाखों श्रद्धालुओं की बाबा श्याम में कितनी गहरी आस्था है। भक्त अपने मन की मुराद कागज पर लिखकर बाबा श्याम के दरबार में रख जाते हैं।
रोहन को जिंदगी में वापस चाहती हूं...
इस युवक की शादी वाली अरदास से पहले भी बाबा श्याम के दरबार में इस तरह की अर्जी लगाई जा चुकी है। एक युवती ने अपनी अर्जी में लिखा: "बाबा, मैं रोहन को अपनी जिंदगी में वापस चाहती हूं। अगर वह मेरे लिए सही है तो उसे मेरी जिंदगी में वापस भेज देना। मैं चाहती हूं कि जिससे मेरी मंगनी हुई है, उसी से शादी हो। मैं उसे खोना नहीं चाहती, पर बाबा, मैं उसे समझ नहीं पा रही। शायद आप सब जानते हों ठाकुर जी। सबकुछ ठीक कर दो। मेरी शादी उसी से हो जाए। श्याम प्रभु।"
खाटूश्यामजी मंदिर में अर्जी लगाने की विधि (Khatu Shyam ki Arji kis din lagani chahiye)
खाटूश्यामजी मंदिर के पुजारी के अनुसार, बाबा के दरबार में रोजाना बड़ी संख्या में अर्जी पहुंचती हैं। वैसे तो बाबा श्याम के दरबार में अर्जी लगाने की एक विधि होती है, जो इस प्रकार है।
सफेद कोरे कागज पर लाल स्याही के पेन से अर्जी लिखें।
कागज पर सबसे पहले लिखें - "श्री श्याम बाबा 1008 बार कोटि-कोटि प्रणाम आपके चरणों में।"
अर्जी में श्याम भक्त अपना नाम और कार्य (समस्या) अवश्य लिखें।
अर्जी में आगे लिखें - "बाबा श्याम, आप तो अंतर्यामी हो। आपको सब पता ही है। मैं क्या लिखूं? फिर भी एक मनुष्य होने के नाते, आपका दास होकर यह अर्जी लिख रहा हूं। कृपा इसे स्वीकार करना और मेरा कार्य पूरा करना।"
अंत में अर्जी में नीचे अपना नाम लिखें और फिर मौली से बांधकर, दक्षिणा के साथ बाबा के दरबार में अर्जी लगवाएं।












Click it and Unblock the Notifications