CBSE Single Girl Child Scholarship के लिए बढ़ी आवेदन की तिथि, अब 8 फरवरी तक करें रजिस्ट्रेशन, पढ़िए पूरी डिटेल
CBSE Single Girl Child Scholarship: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप (Single Girl Child Scholarship) के लिए रजिस्ट्रेशन और रिन्यूअल की अंतिम तिथियों में बदलाव किया है। जो छात्राएं अभी तक आवेदन नहीं कर पाई हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है।
बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, अब छात्राएं 8 फरवरी 2025 तक इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। वहीं, स्कूलों को इन आवेदनों का सत्यापन 15 फरवरी 2025 तक करना होगा।

किन छात्राओं के लिए है यह योजना?
- यह योजना खास तौर पर उन छात्राओं के लिए है जो सिंगल गर्ल चाइल्ड हैं और सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में पढ़ाई कर रही हैं।
- शैक्षणिक योग्यता: छात्रा ने 2024 में सीबीएसई से कक्षा 10 की परीक्षा कम से कम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।
- वर्तमान कक्षा: छात्रा सीबीएसई से संबद्ध स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ाई कर रही हो।
- एनआरआई छात्राएं: इस योजना के लिए एनआरआई छात्राएं भी पात्र हैं, लेकिन उनके लिए बोर्ड द्वारा तय की गई अतिरिक्त शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है।
रिन्यूअल के लिए भी बढ़ी तारीख
जो छात्राएं 2023 में इस स्कॉलरशिप का लाभ ले चुकी हैं, वे इसे नवीनीकरण (रिन्यूअल) के लिए आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए भी अंतिम तिथि 8 फरवरी 2025 तय की गई है।
आवेदन कैसे करें?
छात्राएं CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।
- स्टेप 1: वेबसाइट पर जाएं और "Scholarship" सेक्शन में क्लिक करें।
- स्टेप 2: स्कॉलरशिप आवेदन फॉर्म भरें।
- स्टेप 3: सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- स्टेप 4: आवेदन जमा करें और उसकी हार्ड कॉपी संभालकर रखें।
महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन की अंतिम तिथि: 8 फरवरी 2025
स्कूल द्वारा सत्यापन: 15 फरवरी 2025
ये भी पढ़ें: CBSE ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की जारी की डेट शीट, 15 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम
सीबीएसई की पहल
यह स्कॉलरशिप योजना सीबीएसई द्वारा सिंगल गर्ल चाइल्ड को प्रोत्साहित करने और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही है। इस पहल का उद्देश्य बेटियों की पढ़ाई में आर्थिक सहयोग प्रदान करना और उनकी शिक्षा को निर्बाध रूप से आगे बढ़ाना है।
जो छात्राएं अब तक इस योजना के लिए आवेदन करने से चूक गई थीं, उनके लिए यह आखिरी मौका है। समय पर आवेदन कर लाभ उठाएं।












Click it and Unblock the Notifications