CBSE ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की जारी की डेट शीट, 15 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का ऐलान कर दिया है। सीबीएसई ने बुधवार 20 नवंबर की रात 10वीं-12वीं की डेट शीट जारी कर दी है। बोर्ड के मुताबिक, 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होगी और 4 अप्रैल तक चलेगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शेड्यूल जारी किया है। साथ ही, स्कूलों को परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की लिस्ट को सौंपने को कहा गया है। परीक्षाओं को लेकर सीबीएसई ने जो शेड्यूल जारी किया है उसके मुताबिक, 10वीं की परीक्षा 18 मार्च तक चलेगी।

वहीं, 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल तक चलेंगी। सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट cbse.gov.in पर 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं 2025 की डेट शीट जारी कर है।
यहां देखें पूरी डेट शीट...
बता दें, शेड्यूल के अनुसार 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होंगी और पहला पेपर अंग्रेजी का होगा। वहीं, 12वीं कक्षा का 15 फरवरी को एंटरप्रेन्योरशिप का एग्जाम होगा, जबकि 17 फरवरी को फिजिकल एजुकेशन का एग्जाम है।
Download











Click it and Unblock the Notifications