AP SSC Result 2025: आज नहीं इस दिन जारी होंगे आंध्र प्रदेश 10वीं बोर्ड के परिणाम, यहां चेक करें जरूरी अपडेट
AP SSC 10th class Result 2025 Date and Time: बोर्ड परीक्षाओं का समय हर छात्र के जीवन में बेहद अहम होता है। ऐसे में जब रिजल्ट का दिन पास आता है, तो दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं। आंध्र प्रदेश में 10वीं क्लास की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए अब वो पल आ गया है जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार था।
आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSEAP) 10वीं कक्षा का रिजल्ट 23 अप्रैल 2025 को जारी करने जा रहा है। पहले ऐसी खबर आई थी कि परिणाम मंगलवार, 22 अप्रैल को जारी होंगे लेकिन अब ये अपडेट सामने आया है कि रिजल्ट 22 नहीं 23 अप्रैल को जारी किए जाएंगे।

जल्द आएगा रिजल्ट का नोटिफिकेशन
आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSEAP) 10वीं कक्षा (SSC) के रिजल्ट 23 अप्रैल 2025 को जारी करेगा। रिजल्ट का समय क्या होगा, इसे लेकर विस्तृत सूचना जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। छात्र अपने रोल नंबर और अन्य लॉगिन डिटेल्स की मदद से bse.ap.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकेंगे।
ये भी पढ़ें: Board Result 2025 LIVE: तेलंगाना इंटर फर्स्ट-सेकंड ईयर के रिजल्ट आज होंगे जारी, कब आएगा AP 10वीं का परिणाम?
6.5 लाख स्टूडेंट्स ने लिया था परिक्षा में भाग
इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा 17 मार्च से 31 मार्च 2025 तक कराई गई थी। परीक्षा की शुरुआत पहले भाषा (ग्रुप A) से हुई थी और अंत सामाजिक विज्ञान (सोशल स्टडीज) के पेपर से हुआ। लगभग 6.5 लाख छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। अधिकतर पेपर सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक कराए गए।
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। अगर कोई छात्र किसी विषय में फेल हो जाता है, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका मिलेगा। इस परीक्षा की जानकारी रिजल्ट के बाद घोषित की जाएगी।
कैसे देखें रिजल्ट?
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जाएं।
- "SSC Public Examination - March 2025 Result" लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन डिटेल्स भरें और सबमिट करें।
- अब आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं और भविष्य के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं।
पिछले साल का प्रदर्शन
साल 2024 में कुल पास प्रतिशत 86.69% रहा था। लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा था - उनका पास प्रतिशत 89.17% था, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 84.32% था। कुल 6,16,615 छात्र पिछले साल परीक्षा में शामिल हुए थे।
नतीजे का बेसब्री से इंतजार
छात्रों और अभिभावकों में रिजल्ट को लेकर उत्साह है। बोर्ड से जुड़े अधिकारी भी रिजल्ट की तैयारियों में जुटे हैं। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर छात्रों की भीड़ बढ़ सकती है, इसलिए सभी को सलाह दी जाती है कि वेबसाइट धीमी होने पर घबराएं नहीं और थोड़ी देर बाद दोबारा प्रयास करें।
ये भी पढ़ें: TS Inter Results 2025: आज जारी होंगे तेलंगाना इंटर फर्स्ट-सेकंड ईयर के रिजल्ट, किस वेबसाइट के करें चेक?












Click it and Unblock the Notifications