Allahabad University: AU में शुरू हुई दाखिले की प्रक्रिया, यूजी में एडमिशन के लिए कैसा करना है अप्लाई?

Allahabad University UG Admission 2025: इलाहाबाद विश्वविद्यालय, (AU) जो देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक है, हर साल लाखों छात्रों का शिक्षा का सपना साकार करता है। अब इसी सपने को पूरा करने का एक और मौका उन छात्रों को मिल रहा है जिन्होंने हाल ही में CUET UG 2025 परीक्षा पास की है।

विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अंडरग्रेजुएट कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आप भी इस ऐतिहासिक विश्वविद्यालय का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यह समय है कमर कस लेने का। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और कुछ जरूरी दस्तावेजों के साथ आप भी इस दौड़ में शामिल हो सकते हैं।

Allahabad University Admission

ऑनलाइन पोर्टल से करें आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी alldunivcuet.samarth.edu.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल है, इसलिए सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें: Sarkari Naukari: बिना B.Ed के टीचर बनने का मौका! MP में 13 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, देखें डिटेल

कौन कर सकता है आवेदन?

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं, जो CUET UG 2025 में शामिल हुए हों। इसके साथ ही, उन्हें सभी जरूरी शैक्षणिक और श्रेणी संबंधी योग्यताओं को भी पूरा करना होगा। फॉर्म भरते समय यदि कोई गलती या अधूरी जानकारी मिलती है, तो आवेदन रद्द किया जा सकता है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • alldunivcuet.samarth.edu.in वेबसाइट पर जाएं।
  • "नया पंजीकरण" पर क्लिक करके जरूरी जानकारी भरें।
  • पंजीकरण के बाद लॉगिन विवरण से पोर्टल में लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें और सभी जानकारी जांच लें।
  • जरूरी दस्तावेज .jpg या .jpeg फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
  • भरे हुए फॉर्म की एक कॉपी भविष्य के लिए सेव कर लें।

आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट

  • CUET UG 2025 का एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • डिजिटल फॉर्मेट में हस्ताक्षर

यदि लागू हो, तो EWS/OBC/SC/ST जाति प्रमाण पत्र (मान्य प्रारूप में और वैध तिथि के साथ)

CUET पास छात्र जो इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह सही मौका है। समय पर आवेदन करके दाखिले की प्रक्रिया को सुगम बनाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: UP TGT Exam 2025: upsessb.pariksha.nic.in पर जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड, चेक करें परीक्षा की तारीख और पैटर्न

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+