Sania Mirza Second Marriage: क्या सानिया मिर्जा करेंगी दूसरी शादी? क्या कहते हैं सितारे?
Astrological Predictions on Sania Mirza 2nd Marriage : भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) और पाक क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) की शादी टूटने से सानिया के फैंस काफी दुखी है और वो सानिया मिर्जा को धोखा देने के लिए शोएब मलिक को कोस भी रहे हैं।

कुछ तो इस कदर पाक क्रिकेटर पर नाराज हैं कि उन्होंने शोएब मलिक को ये तक कह दिया कि उनकी तीसरी शादी भी सफल नहीं होंगी। फिलहाल सानिया के आने वाली जिंदगी अब कैसी होगी इसे लेकर लगातार कयास भी लगाए जा रहे हैं।
इस बारे में KOIMOI के ज्योतिषी ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने पहले भी भविष्यवाणी की थी सानिया और शोएब दोनों का तलाक होकर रहेगा और इस तलाक की वजह तीसरी महिला होगी। ये बात उन्होंने तब कही थी जब पाकिस्तानी मीडिया कह रहा था कि सानिया और शोएब अलग हो चुके हैं और इसका कारण शोएब मलिक और आयशा उमर का अफेयर है।
आयशा उमर नहीं बल्कि सना जावेद बनीं तलाक की वजह (Sana Javed)
हालांकि वो तीसरी महिला आयशा उमर नहीं बल्कि सना जावेद निकलीं। तो वहीं अब पंडित जी का कहना है कि 'सानिया को लेकर लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि सानिया की कुंडली में शनि और सूर्य की मजबूत स्थिति में है जो कि सानिया को बिखरने नहीं देंगे तो वहीं उन्हें प्रोफेशनली और आंतरिक रूप से मजबूत भी बनाएंगे।'
क्या कहते हैं सानिया मिर्जा के सितारे? ( What says Astrologer?)
तो वहीं सानिया मिर्जा को दूसरी शादी के लिए भी उन्होंने खास बात कही है। पंडित जी के मुताबिक सानिया की लाइफ में फिलहाल तो किसी प्रेम के आसार नहीं दिख रहे हैं लेकिन आने वाले वक्त में सितारों में बदलाव दिख रहा है इसलिए दो-तीन सालों बाद सानिया का दूसरी शादी के प्रति रूझान हो सकता है लेकिन अभी इसमें काफी वक्त लगेगा और कोई जरूरी नहीं कि उनका रूझान सच्चाई में बदल जाए।
क्या टूटेगी शोएब मलिक की तीसरी शादी?
तो वहीं शोएब मलिक के सितारे कह रहे हैं कि आने वाले सालों में प्रोफेशनल वो औसत वृद्धि करेंगे तो वहीं सना जावेद का करियर तेजी से ग्रोथ करेगा लेकिन शोएब-सना का वैवाहिक जीवन बहुत सारे उतार-चढ़ाव से गुजरेगा और दोनों की शादी में दिक्कत आ सकती है इसलिए दोनों को वार्तालाप करके अपने मतभेदों को समझाने की जरूरत है।
सानिया और शोएब मलिक की शादी साल 2010 में हुई थी
आपको बता दें कि सानिया और शोएब मलिक की शादी साल 2010 में हुई थी। दोनों को शादी से एक बेटा है। शोएब मलिक ने सानिया से पहले आयशा नाम की पाक महिला से शादी की थी लेकिन सानिया से शादी से पहले उन्होंने उसको तलाक दे दिया था।
सना जावेद की भी है ये दूसरी शादी
तो वहीं सना जावेद की भी ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी उमैर जसवाल से हुई थी लेकिन फिर ये शादी टूट गई। आपको बता दें कि सना पाकिस्तान की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और उनकी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है।












Click it and Unblock the Notifications