जानिए कौन से भगवान को चढ़ाएं कौन सा फूल और क्यों?

लखनऊ। कहते हैं कि फूल बहुत ज्यादा पवित्र होते हैं इसलिए उन्हें भगवान के चरणों में जगह मिलती हैं लेकिन साथियों हर चीज का मतलब होता है इसलिए बहुत सोच-समझकर यह प्रथा बनायी गई है। फूल पवित्र होते हैं और कोमल होते हैं, उन्हें देखकर इंसान को खुशी मिलती है और जिन चीजों को देखकर इंसान प्रसन्न होता है, वो ही चीजें इंसान अपने प्रिय को देने की कोशिश करता है और भगवान से प्रिय तो कोई होता नहीं, इसलिए लोग भगवान को फूल चढ़ाते आए हैं। चलिए आज आपको बताते हैं कि कौन सा फूल किस भगवान को चढ़ाना चाहिए।

गेंदा फूल पीला होता है

गेंदा फूल पीला होता है

गेंदा फूल पीला होता है और गुच्छे में होता है। पीला रंग भगवान विष्णु को प्रिय है, जिनकी पूजा करने से ज्ञान और सम्मान प्राप्त होता है इसलिए अगर इस चीज की इच्छा रखते हैं तो गेंदे का फूल हमेशा अपनी पूजा में शामिल करें। गुच्छे का मतलब आपको दोनों चीजों की प्राप्ति थोक भाव में मिलेगी।

भगवान कृष्ण

भगवान कृष्ण

फूलों में सबसे ज्यादा सुंदर होने का वरदान गुलाब को मिला है। इसलिए अगर आप प्रेम, शक्ति, धन, विवाह, संतान की इच्छा रखते हैं तो भगवान कृष्ण को गुलाब जरूर चढ़ायें, आपकी इच्छाएं जरूर पूरी होंगी।

भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी

भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी

कमल भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को काफी प्रिय है। इसलिए अगर आप भगवान के चरणों में कमल चढ़ाते हैं तो आपको यश, शिक्षा और धन की कभी कमी नहीं होगी।

मां सरस्वती

मां सरस्वती

बेला-चमेली इन दोनों ही फूलों का रंग सफेद होता है जो कि मां सरस्वती का रंग माना जाता है। कला और ज्ञान के उपासक जरूर इसे मां सरस्वती के चऱणों में चढ़ायें।

मां दुर्गा

मां दुर्गा

गुड़हल एक ऐसा फूल है जिसमें काफी औषधिय गुण होते हैं, यह मां दुर्गा का प्रिय है इसलिए मां की पूजा में हमेशा इस फूल को शामिल करें, आप हमेशा निरोगी रहेंगे।

भगवान शिव

भगवान शिव

अगर आपको सुख, शांति और समृद्दि चाहिए तो आप अपनी पूजा में हर रंगों के फूलों को गुलदस्ता भगवान शिव को अर्पित करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+