Virgo Yearly Horoscope 2025: कन्या राशि वालों के लिए साल 2025 कैसा रहेगा? पढ़िए वार्षिक राशिफल
Virgo Yearly Horoscope 2025: (कन्या का वार्षिक राशिफल):कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2025 आइए जानते हैं वैदिक ज्योतिष की दृष्टि से-
वर्षारंभ पूर्व से लेकर 14 मई 2025 तक आपकी राशि से गुरु नवम स्थान में भ्रमण कर रहे हैं, जो श्रेष्ठफल कारक है। इस गोचर के लाभ के रूप में आपकी भाग्यवृद्धि होगी, राज्यकृपा मिलेगी, नौकरी-व्यवसाय में उत्कर्ष, धन लाभ, दांपत्य सुख में वृद्धि, संतान सुख, धार्मिक कार्यों में अभिरुचि, तीर्थाटन व उच्च शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

गुरु निर्बल होने से उक्त शुभ फलों में कमी आएगी। 14 मई से 18 अक्टूबर तक व आगे 5 दिसंबर से वर्षान्त तक गुरु के दशम स्थान में भ्रमण करने से शुभाशुभ फल प्राप्त होंगे। व्यापार-नौकरी में प्रयासरत रहने पर सफलता, शुभकार्यों में रुचि, बड़े लोगों से मैत्रीपूर्ण संबंध, स्थान परिवर्तन, घर के वरिष्ठ सदस्यों को शारीरिक अस्वस्थता एवं पैतृक संपत्ति में विवाद जैसी स्थतियां बनेंगी।
वर्षारंभ पूर्व से लेकर 29 मार्च तक स्वगृही शनि छठे स्थान में भ्रमण करने पर शत्रु परास्त, कर्ज (ऋण) से छुटकारा, धनलाभ, आरोग्यता, रोगनाश, स्थायी संपत्ति में वृद्धि, नौकरी धंधे में सफलता एवं जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। 29 मार्च से आगे वर्ष पर्यन्त तांबे के पाए से शनि का सप्तम स्थान में भ्रमण शुभप्रद नहीं है। जीवनसाथी को शारीरिक पीड़ा, व्यावसायिक क्षेत्र में परेशानी, भागीदारी से हानि, यात्रा में कष्ट तथा सन्तान (पुत्र) को कष्टकारक रहेगा।
अनैतिक संबंधों से अपयश, शरीर पर चोट आना तथा संतान के भाग्य से धनलाभ
वर्षारंभ पूर्व से लेकर 18 मई 2025 तक राहु सप्तम व केतु प्रथम स्थान में भ्रमण करेगा। इससे दांपत्य जीवन में टकराव, नौकरी-व्यवसाय में प्रतिकूलता, भागीदारी से हानि, कदाचित् अनैतिक संबंधों से अपयश, शरीर पर चोट आना तथा संतान के भाग्य से धनलाभ होगा। 18 मई से आगे वर्षान्त तक राहु छठे व केतु द्वादश भाव में आने से नौकरी-व्यवसाय में उन्नति, शत्रुनाश. धनलाभ शारीरिक कष्ट व मानसिक चिंता, केतु से निरर्थक व्यय, नेत्ररोग, सौख्यता में कमी व मातृ भूमि से वियोग होगा।
वर्षारंभ पूर्व से लेकर 21 जनवरी तथा आगे 6 जून तक ग्यारहवें व दशम स्थान में मंगल का भ्रमण शुभकारी है। राज्यकृपा, नौकरी-व्यवसाय में सफलता, आर्थिक क्षेत्र में प्रगति, संतान सुख, आरोग्यता, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि एवं भाईयों व मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। अचानक व्यय की स्थिति बनेगी। 6 जून से 13 सितंबर तक मंगल बारहवें व पहले स्थान में आने से स्वास्थ्य बिगड़ेगा, रक्त विकार, चोट, भाई-बहनों से मतभेद, संतान से कष्ट, अपव्यय, कार्यों में बाधा एवं दांपत्य जीवन में कुछ परेशानी आएगी।
वर्ष का उपाय
कन्या राशि के जातक वर्ष 2025 में राहु की शांति कराएं। चंदन का इत्र हर दिन लगाएं। चंदन की माला धारण करें। भगवान श्रीकृष्ण आपके आराध्य रहेंगे। नित्य प्रति श्रीकृष्ण की आराधना करें।












Click it and Unblock the Notifications