Shukra Uday: 66 दिन बाद शुक्र का उदय, फिर शुरू होंगे विवाह, बरसेगा पैसा, बढ़ेगा प्रेम
Shukra Uday On 4rth July: भौतिक सुखों, प्रेम, आकर्षण, धन, लग्जरी लाइफ का प्रतीक ग्रह शुक्र 66 दिन बाद 4 जुलाई को रात्रि में 8 बजकर 24 मिनट पर पश्चिम दिशा में उदय हो रहा है।
शुक्र 30 अप्रैल को अस्त हुआ था। शुक्र के उदय होने से एक बार फिर विवाह प्रारंभ हो जाएंगे। गुरु और शुक्र के अस्तकाल में सगाई, मुंडन, विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।

गुरु पहले ही उदय हो चुका है किंतु शुक्र अब हो रहा है इसलिए विवाह आदि पर लगा प्रतिबंध हट जाएगा।
शुक्र के उदय होने का प्रभाव
शुक्र भौतिक सुखों और दांपत्य सुख का प्रतिनिधि ग्रह है। शुक के अस्तकाल में सभी राशि के जातकों के वैवाहिक संबंधों में कुछ कुछ परेशानियां आ रही होंगी। आर्थिक संकट भी कुछ मात्रा में बना हुआ होगा। शुक्र के उदय होने से अब इससे जुड़ी सारी परेशानियां समाप्त हो जाएंगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। वैवाहिक-दांपत्य जीवन में बना हुआ संकट और टकराव दूर होगा। आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार आने लगेगा।
इस माह विवाह के तीन मुहूर्त
शुक्र के अस्त होने के कारण अभी तक विवाह पर प्रतिबंध लगा हुआ था, अब विवाह प्रारंभ हो सकेंगे। इस महीने 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी के दिन से विवाह चार माह के लिए बंद हो जाएंगे। उससे पहले 9, 11 और 15 जुलाई को विवाह के मुहूर्त हैं। देवशयनी एकादशी से पूर्व भड़ली नवमी विवाह का अंतिम मुहूर्त होता है। भड़ली नवमी 15 जुलाई को है। यह दिन विवाह का अबूझ मुहूर्त भी होता है। अर्थात् इस दिन विवाह के लिए पंचांग शुद्धि और मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है।
देवशयनी एकादशी 17 जुलाई को
इस महीने देवशयनी एकादशी आ रही है जो 17 जुलाई को होगी। इस दिन से भगवान श्रीहरि विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं, जिसे चातुर्मास कहा जाता है। चार माह विवाह आदि मांगलिक कार्यों पर प्रतिबंध रहेगा। 12 नवंबर को देव प्रबोधिनी एकादशी से पुन: विवाह प्रारंभ होंगे।












Click it and Unblock the Notifications