Vastu tips for Money Plant: क्या मनी प्लांट को चुरा कर घर में लगाना चाहिए?

Vastu tips : मनी प्लांट के पौधे में जरूरत के हिसाब से रोज पानी दें,अगर प्लांट की पत्ती पीली या सफेद हो जाए तो तुंरत हटा दें क्योंकि ये अशुभ परिणाम देगा।

Vastu tips for Money Plant:

Vastu Tips for Money Plant: भारत देश में पेड़-पौधों और नदियों की पूजा की जाती है। पेड़-पौधों में देवता का वास माना जाता है। बहुत सारे प्लांट लोग घरों में शुभता के लिए लगाते हैं। ऐसा ही है एक प्लांट है Money plant, जो कि अधिकांश घरों में पाया जाता है। माना जाता है कि जिस घर में ये प्लांट होता है, वहां धन की कमी नहीं होती है लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि ये पौधा शुभ प्रभाव तब ही देता है, जब इसे दूसरे किसी के घर से चोरी करके लगाया जाए। लेकिन आपको बता दें कि ये पूरी तरह से गलत बात है।

मनी प्लांट को कभी भी चुराकर नहीं लगाना चाहिए

वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट को कभी भी चुराकर नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र कहता है कि अगर आप ऐसा करते हैं तो आप गलत कर रहे हैं क्योंकि इस तरह से मनी प्लांट को घर में लगाने से केवल आर्थिक स्थिति ही खराब नहीं होती है बल्कि घर में दरिद्रता का वास होता है और इस पौधे का उल्टा प्रभाव घर-परिवार की सेहत पर भी पड़ने लगता है। लोग बीमार होने लगते हैं और फैमिली में झगड़े शुरू हो जाते हैं।

वास्तु के अनुसार इस पौधे को घर में लगाने के लिए निम्नलिखित बातों का ख्याल रखना चाहिए।

  • मनी प्लांट को चोरी करके नहीं बल्कि खुद के पैसों से खरीदकर लगाएं।
  • मनी प्लांट को घर के अंदर ही लगाने की कोशिश करें, घर के बाहर लगाने से बचें।
  • कांच की बोतल में मनी प्लांट को लगाना शुभ माना जाता है जबकि प्लास्टिक की बोतल में इसे नहीं लगाना चाहिए, ये सेहत के लिए ठीक नहीं होता है।
  • मनी प्लांट को मिट्टी के गमले या जमीन में भी लगाया जा सकता है, ये भी घर-परिवार के लिए बढ़िया होता है।
  • वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को साउथ-ईस्ट दिशा में लगाएं, ऐसा करना हर लिहाज से शुभ होता है।
  • मनी प्लांट को रोज पानी से और शुक्रवार को दूध से सींचने से अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं, घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती।
  • मनी प्लांट को कभी भी गुच्छे में नहीं लगाना चाहिए, इसकी एक -एक बेल को आगे बढ़ाना चाहिए।
  • मनी मनी प्लांट के पौधे की बेले कभी भी जमीन पर लटकनी नहीं चाहिए। इन्हें एक दिशा में ऊपर की ओर जाते वक्त लगाना चाहिए।

क्यों पड़ा मनी प्लांट नाम?

'मनी प्लांट' के पत्तों का शेप सिक्कों की तरह होता है इसलिए इसे मनी प्लांट कहते हैं। ये समृद्धि, शुद्धता और शुभता का मानक है। फेंग शुई में भी इसे काफी लकी और गुड प्लांट कहा गया है। उनका मानना है कि ये पौधा जहां रहता है वहां आस-पास का वातावरण काफी शुद्द बना रहता है। इसे देखने से इंसान के अंदर सकारात्मक ऊर्जा आती है। ये प्यार और शांति के लिए भी जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+