Vastu Tips: क्या दीवारों के रंग करते हैं आपको परेशान? कहीं वजह ये तो नहीं?

Vastu Tips: आपने अक्सर महसूस किया होगा कि जब आप किसी ऑफिस में गए तो आपको वहां बहुत अच्छा लगा, वहां के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा अनुभव हुई और वहां के कर्मचारी भी खुशनुमा माहौल में काम करते दिखाई दिए।

Vastu Tips

और कई बार आप किसी ऐसे ऑफिस में भी गए होंगे जहां जाते ही आपके दिमाग में एक अजीब सा बोझ महसूस हुआ। वहां थोड़ी देर रहने पर ही आपको वहां से भागने का मन होने लगा।जानते हैं ऐसा क्यों होता है।

ऐसा तब होता है जब उस ऑफिस की दीवारों पर ऐसा रंग कर दिया जाता है जो वास्तु शास्त्र के नियमों के विपरीत होता है। जी हां, वास्तु शास्त्र में ऑफिस या आपके कार्यस्थल की दीवारों पर लगाए जाने वाले रंगों के बारे में विस्तार से बताया गया है। यदि आप कोई ऐसा रंग चुन लेते हैं जो वास्तु के अनुरूप सही नहीं है तो वहां काम करने वाले लोगों की मानसिकता भी प्रभावित होती है और वे ठीक से काम नहीं कर पाते हैं। तो चलिए आज जानते हैं ऐसे ही कुछ नियम...

ये नियम जान लीजिए...

  • वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बड़ा महत्व है तो आप ऑफिस की दीवारों पर रंग लगाते समय दिशाओं के तत्वों का भी ध्यान रखें। जैसे अग्नि, जल, वायु, आकाश और धरती तत्व। इनके अनुसार रंग करना सकारात्मक रहता है।
  • वास्तु शास्त्र कहता है कि किसी भी प्रोफेशनल कार्यस्थल, ऑफिस में रंग अत्यंत सावधानी से चुनना चाहिए। इन जगहों पर हमेशा हल्के रंग करना चाहिए। तेज, तीखे, आंखों को चुभने वाले डार्क कलर ऑफिस में नहीं करना चाहिए।
  • ऑफिस में यदि छोटे-छोटे कैबिन या कमरे जैसे बने हुए हैं तो उनमें भी लाइट कलर करना बेहतर रहता है। इससे कैबिन का आकार भी बड़ा दिखाई देता है और उनमें सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह ज्यादा होता है।
  • ऑफिस का कोई ऐसा एरिया हो जहां ब्रेक के दौरान कर्मचारी आपस में मिलते हैं, बैठकर थोड़ी देर गपशप करते हों वहां हल्का नीला या हल्का हरा रंग करना चाहिए। इससे कर्मचारियों का मूड फ्रेश होगा।
  • कर्मचारियों के काम करने की जगह, जहां ऑफिस का खुला एरिया हो वहां हल्का हरा रंग करना चाहिए, इससे मस्तिष्क उर्वर होता है और काम करने में मन लगता है।
  • पूरे ऑफिस में वैसे तो येलो या ऑफ व्हाइट कलर सबसे बेहतर होता है लेकिन यदि दिशाओं के अनुसार भी रंग करवाया जा सकता है जैसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में लाल या धूसर (ग्रे) कलर किया जा सकता है। इसी तरह उत्तर दिशा के कमरों में हल्का हरा रंग बेहतर होता है।
  • ऑफिस में सभी डार्क कलर के अलावा ब्लैक, डार्क ब्राउन, डार्क रेड, डार्क ब्लू कलर करने से बचना चाहिए।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+