होली के त्योहार में सुख-समृद्धि पाने के उपाय

नई दिल्ली। जिस प्रकार दीपावली में दीपों की उष्णता व तैल की गंध से चातुर्मास्य के संचित कीटाणुओं का नाश होता है, उसी प्रकार शीतकाल में संचित कीटाणुओं का नाश होलिका जलने से उत्पन्न गहरे अग्निताप व अबीर-गुलाल आदि की गंध से होता है। गाना, हॅसना और तेज आवज में बोलने से गले का व्यायाम होता है एंव गुलाल-अबीर आदि का गले में जाना फेफड़ों व गलें में अवरूद्ध कफ की निवृत्ति में उपयोगी है। अतः होलिकोत्सव की विधि स्वास्थ्य रक्षा के नियमानुकूल है। आईये जानते है होली में सुख-समृद्धि पाने के उपाय।

पराई औरत के चंगुल से पति को बचाएं

पराई औरत के चंगुल से पति को बचाएं

1- आपके पति यदि किसी के चुंगल में फंस गये है तो होली की सात बार परिक्रमा करके उसकी राख को एक लाल कपड़े में लपेट कर अपने बिस्तर के सिरहाने रख लें। ऐसा करने से शीध्र ही आपके पति उस चंगुल से आजाद हो जायेंगे।
2- होली दहन के अगले दिल आप सर्वप्रथम अपने इष्ट को गुलाल आर्पित कर अपने निवास के ईशान कोण पर पूजन कर गुलाल आर्पित करने से आपके घर के वास्तुदोष का शमन होगा।
3- यदि किसी व्यक्ति पर किसी प्रकार के भय का साया है तो होली पर एक नारियल, एक जोड़ा लौंग, थोड़े से काले तिल व पीली सरसों को पीड़ित के उपर से 21 बार उतार कर होली की अग्नि में डाल दें।

हनुमान जी को चोला चढ़ाएं

हनुमान जी को चोला चढ़ाएं

4- होली के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाने से रूके हुये काम बन जाते है तथा घर से दरिद्रता चली जाती है।
5- एकाक्षी नारियल का पूजन करके उसे लाल कपड़े में लपेट कर व्यवसाय स्थान पर रखने से दिनो-दिन प्रगति होगी।
6- होली के दिन घर के मुख्यद्वार गुलाल चढ़ायें एंव दीपक जलायें और दीपक बुझ जाने पर उसे होली की अग्नि में डाल दें। इस उपाय को करने से आपके परिवार में आने वाली बाधाॅओं का शमन होगा।

किसी को न दें अपना पहना हुआ वस्त्र

किसी को न दें अपना पहना हुआ वस्त्र

7- होली के दिन ऐसे व्यक्ति से कोई वस्तु न लें जिससे आप द्वेश रखते हों।
8-किसी को अपना पहना हुआ वस्त्र या रूमाल कदापि न दें अन्यथा आपकी प्रगति रूक सकती है।
9- आज के दिन कामदेव का पूजन करने से घर में बरक्कत बनी रहती है।
10- होलिका दहन की राख को थोड़ा-2 घर के चारों कोनों पर लाल कपड़े में बाॅधकर दबाने से वास्तु दोष का शमन होता है।

यह भी पढ़ें- अंकों के हिसाब से खेलें होली, खुलेंगे खुशियों के द्वार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+