अंकों के हिसाब से खेलें होली, खुलेंगे खुशियों के द्वार
नई दिल्ली। इस बार होली पर कुछ नया प्रयोग करते हुए अपने लकी नंबर्स के हिसाब से होली खेलें। ऐसा करेंगे तो आपका जीवन सकारात्मक बनेगा और यह आपके लिए भाग्यशाली भी साबित होगा। आइए जानते हैं किस अंक के जातकों को लिए कौन-सा रंग लकी है।

इस अंक के जातकों के लिए मजेदार होगी होली
1. अंक 1 (1, 10, 19, 28) का प्रतिनिधि ग्रह होता है सूर्य। इस अंक वालों के लिए इस बार की होली बहुत की मजेदार होने वाली है। आपके लिए लकी कलर पीला, ऑरेंज और पर्पल है। यदि आप इन रंगों से प्राथमिकता के साथ होली खेलेंगे तो आपके जीवन में खुशियों की बहार आएगी। होली के दिन कोशिश करें कि कपड़े भी इन्हीं रंगों के शेड्स के पहनें।
2. अंक 2 (2, 11, 20, 29) वाले लोगों के लिए होली का त्योहार कोई नई सौगात लेकर आने वाला है। इसलिए जीवन में शुभ के आगमन का द्वार खोलने के लिए आप होली के दिन लाइट ग्रे, पीले और बैंगनी रंग से होली जरूर खेलें। ये रंग आपके लिए लकी साबित होने वाले हैं और आपके लिए भाग्योदय लेकर आएंगे।
3. अंक 3 (3, 12, 21, 30) वाले लोगों के लिए इस बार की होली नए रिलेशनशिप और नई दोस्ती लेकर आ रही है। अंकों का इशारा है कि आप इस बार होली खेलने के लिए नीले, पिंक और ऑरेंज कलर का इस्तेमाल जरूर करें। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि की बहार आने का रास्ता खुलेगा।

इस अंक वालों के लिए मिट जाएंगे पुराने बैर
4. अंक 4 (4, 13, 22, 31) वाले लोगों के लिए यह होली फन और जॉयफुल साबित होने वाली है। आपके लिए लकी कलर लाल और बरगंडी है। होली खेलते समय कोशिश करें कि इन्हीं रंग के कपड़े भी पहनें और रंग भी इस्तेमाल करें। इससे आपके रिश्तों को नई ऊंचाई हासिल होगी और समृद्धि आएगी।
5. अंक 5 (5, 14, 23) वालों के लिए यह होली न केवल मजेदार साबित होने वाली है, बल्कि पुराने बैर भी मिट जाएंगे। बिछड़े यार इस होली फिर एक हो जाएंगे। इन संभावनाओं को प्रबल बनाने के लिए इस बार पेस्टल शेड्स का इस्तेमाल करें। इसी रंग के कपड़े भी पहनें और रंग भी प्रयोग में लाएं।
6. अंक 6 (6, 15, 24) वालों के लिए अंक यह सलाह दे रहे हैं कि यह ज्यादा अच्छा होगा कि आप घर प रहकर परिवार के साथ ही होली खेलें। आप पिंक, ब्लू और ग्रीन कलर से होली खेलेंगे तो समृद्धि के द्वार खुलेंगे। आपके जीवन में प्रेम और रोमांस आएगा।

सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे
7. अंक 7 (7, 16, 25) वालों के लिए सफायर, नेवी ब्लू और पर्ल ग्रे कलर भाग्यशाली रंग हैं। इनसे होली खेलेंगे और इन्हीं रंग के कपड़े पहनेंगे तो आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे।
8. अंक 8 (8, 17, 26) वालों के लिए नीला, ग्रे, ब्लैक का लाइट शेट कलर लकी है। इन्हीं रंगों का इस्तेमाल होली में करेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। साथ ही ये रंग आपको सकारात्मक अनुभव करवाने के साथ धन संपदा भी प्रदान करेंगे।
9. अंक 9 (9, 18, 27) वालों के लिए होली ऊर्जा से भरपूर रहने वाली है। आपके लिए लकी कलर लाल और पीला है। इन्हीं खुशनुमा रंगों से होली खेलेंगे तो आपका जीवन खुशियों से भरा रहेगा।
यह भी पढ़ें- सोम प्रदोष 18 मार्च को, होलिका दहन से पूर्व बना शुभ संयोग












Click it and Unblock the Notifications