Vrishabh (Taurus) Business Horoscope 2021: कारोबार को मिलेगी गति
Vrishabh (Taurus) Business Horoscope 2021: वृषभ राशि के व्यापारियों के लिए साल 2021 के पहले छह माह शानदार रहेंगे क्योंकिबृहस्पति और शनि आपके भाग्य भाव में बैठकर उन्नति की ओर अग्रसर करेंगे। इस समय में आप अपने बिजनेस को विस्तार देने में सफल होंगे। यदि कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो साल के फर्स्ट हाफ में कर लें। यही वह समय है जिसमें किया गया निवेश आपको लाइफटाइम प्रॉफिट देने वाला है। बाद के अगले छह माह सामान्य रहेंगे। अष्टम में सूर्य और बुध की उपस्थिति सरकारी क्षेत्रों से लाभ पहुंचाने वाली है, लेकिन थोड़ी सी परेशानियां भी आएंगी। वक्त थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन आप आत्मविश्वास के साथ काम में लगे रहें।
अगस्त से अक्टूबर के बीच बिजनेस में प्रतिस्पर्धियों से कड़ी टक्कर मिलेगी। आपके कारोबार के गुप्त राज कोई अंदरूनी व्यक्ति प्रतिस्पर्धियों को उपलब्ध कराएगा जिससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए ध्यान रखें। यदि आपका कोई बिजनेस पार्टनर है तो उससे संबंध अच्छे बनाकर रखें। पारदर्शिता रखने से समस्या नहीं आएगी।
कार्य को विस्तार देने का समय
मार्च से जुलाई के बीच का समय कार्य को विस्तार देने का समय है। मैन्युफेक्चरिंग के नई यूनिट लगाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। हालांकिपुराना कर्ज इसी दौरान चुका भी पाएंगे। ज्वेलरी, कॉस्मेटिक्स, गारमेंट्स, डेयरी प्रोडक्ट, चॉकलेट्स, प्रोडक्शन आदि से जुड़े कारोबार मंें लाभ मिलेगा। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डिलिंग, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन से जुड़े हैं उनके लिए साल सामान्य रहेगा।
यह पढ़ें: साल 2021 का प्यार का राशिफल













Click it and Unblock the Notifications