Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Surya Grahan unknown facts: सूर्य ग्रहण के 5 अनजाने और चौंकाने वाले तथ्य, जो शायद आपने कभी नहीं सुना

Surya Grahan Unknown Facts: खगोल विज्ञान के शौकीनों के लिए 21 सितंबर 2025 का दिन बेहद खास साबित होने वाला है, क्योंकि इस दिन साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण रात 10:59 बजे शुरू होकर अगले दिन यानी 22 सितंबर को तड़के 3:23 बजे समाप्त होगा और कुल मिलाकर लगभग साढ़े चार घंटे तक रहेगा।

हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इस साल पहले ही 1 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण लग चुके हैं। खगोल प्रेमियों के लिए यह घटना बेहद रोचक है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण से जुड़ी 5 अनोखी बातें।

Surya Grahan unknown facts

हर 18 महीने में एक पूर्ण सूर्य ग्रहण

पूर्ण सूर्य ग्रहण पृथ्वी पर औसतन हर 18 महीने में होता है, लेकिन किसी विशेष स्थान से इसे देख पाना बेहद दुर्लभ अवसर है। एक ही जगह पर दोबारा पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने के लिए अक्सर 360 से 410 साल तक इंतजार करना पड़ सकता है।

सूर्य ग्रहण आमतौर पर 7 मिनट से कम ही रहता है

सूर्य ग्रहण की अवधि इस पर निर्भर करती है कि चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर कितनी तेज़ी से आगे बढ़ रही है। यह गति 1700 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक होती है, जिसके कारण पूर्ण सूर्य ग्रहण आमतौर पर 7 मिनट से कम ही रहता है।

सौर कोरोना का अद्भुत नज़ारा

पूर्ण ग्रहण के दौरान सूर्य का बाहरी वायुमंडल, जिसे "सोलर कोरोना" कहते हैं, चमकता हुआ दिखाई देता है। यह दृश्य अत्यंत दुर्लभ और अद्भुत माना जाता है, जो केवल ग्रहण के समय ही संभव होता है।

ये भी पढे़ं: Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण कब? क्या भारत में दिखेगा Solar Eclipse?

नग्न आंखों से देखने का खतरा

सूर्य ग्रहण को कभी भी बिना सुरक्षा के सीधे आंखों से नहीं देखना चाहिए। सूर्य की हानिकारक किरणें आंखों की रेटिना को स्थायी नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके लिए विशेष सोलर फिल्टर वाले चश्मे या टेलिस्कोप का इस्तेमाल करना ज़रूरी है।

दिन में छा जाता है अंधेरा

पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य की रोशनी को ढक देता है और पृथ्वी पर उसकी छाया पड़ती है। इस वजह से दिन के समय भी रात जैसा अंधेरा छा जाता है। हालांकि, यह असर केवल उसी संकीर्ण क्षेत्र में महसूस होता है जहां चंद्रमा की छाया पड़ती है।

ये भी पढ़ें: Solar Eclipse 2025: भारत में कहाँ-कहाँ दिखेगा सूर्य ग्रहण, यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग का सही समय

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+