Surya Grahan 2025 Dos-Don'ts: आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, क्या करें और क्या ना करें?
Surya Grahan 2025 Dos-Don'ts: साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज रात लगने जा रहा है, हालांकि ये भारत में प्रभावी नहीं है इसलिए इसका सूतक काल लगेगा नहीं, जिसकी वजह से ना तो मंदिरों के कपाट बंद होंगे और ना ही नवरात्रि की पूजा पर असर पड़ेगा लेकिन ज्योतिषियों के मुताबिक सूर्य पर जब भी ग्रहण लगता है तो उसका असर राशियों पर पड़ता है इसलिए ग्रहण काल के दौरान हर किसी को कुछ सावधानियां रखनी जरूरी होती है।
गौरतलब है कि सूर्य ग्रहण रविवार रात 10 बजकर 39 मिनट से शुरू होकर 22 सितंबर सुबह 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।

सूर्य ग्रहण में क्या करें (Do's)
भगवान का स्मरण करें: ग्रहणकाल के समय भगवान का स्मरण करें, मंत्रों का जाप करें और ध्यान लगाएं। यह समय साधना के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है। कहते हैं इंसान अगर ध्यान लगाता है तो उसके अंदर का तनाव कम होता है और उसका भय भी समाप्त होता है।
दान करें: ग्रहण के बाद गंगा जल या स्वच्छ जल से स्नान करना चाहिए और ब्राह्मणों को दान देना शुभ फल देता है और घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।
तुलसी का प्रयोग: घर में रखे खाने-पीने की वस्तुओं में तुलसी पत्र डाल दें, इससे नकारात्मक प्रभाव कम होता है।
गर्भवती महिलाएं करें ध्यान: प्रेग्नेंट महिलाएं ग्रहणकाल के समय धार्मिक मंत्रों का जाप करना और शांति बनाए रखना उनके लिए शुभ रहता है और इन्हें भारी काम और मसालेदार भोजन से बचना चाहिए।
सूर्य ग्रहण में क्या न करें (Don'ts)
भोजन वर्जित - ग्रहण के समय भोजन, जल, दूध या अन्य खाने की चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
सोना, आलस्य वर्जित-ग्रहण के दौरान सोना, आलस्य करना या शारीरिक संबंध बनाना अशुभ माना गया है।
कैंची, चाकू, सुई का प्रयोग वर्जित-गर्भवती महिलाएं इस समय कैंची, चाकू, सुई या अन्य धारदार वस्तुओं का प्रयोग ना करें।
मूर्तियों को छूना वर्जित-ग्रहण के दौरान मंदिर की मूर्तियों को छूना या पूजा करना निषेध है। मन से प्रभु का ध्यान करें।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications