Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद जरूर करें ये काम, तभी खत्म होगा अशुभ प्रभाव
Surya Grahan 2025: साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण लग चुका है, भारत में ये प्रभावी नहीं इसलिए इसका सूतक काल नहीं लगा और ना ही मंदिर के कपाट बंद हुए। आपको बता दें कि ये आंशिक सूर्य ग्रहण है जो कि आज रात 11 बजे से शुरू होकर 22 सितंबर सुबह 3 बजकर 29 मिनट तक रहने वाला है।
ग्रहण को वैदिक धर्म में अच्छा नहीं माना जाता है क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि ग्रहों की चाल का असर मनुष्य के जीवन पर पड़ता है इसलिए ग्रहण खत्म होने के बाद हर किसी को निम्नलिखित बातें करनी चाहिए, जो कोई भी ऐसा करता है, उसके सारे कष्टों का अंत होता है और ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव भी कम होते हैं।

Surya Grahan 2025 के खत्म होने के बाद क्या-क्या करें?
सूर्य ग्रहण खत्म हो जाने के बाद सबसे पहले घर की सफाई करें इसके बाद स्वयं नहाएं और स्वच्छ कपड़े पहनें। इसके बाद पूजा स्थल पर गंगाजल से छिड़काव करें। मूर्तियों को साफ करें और फूल-माला चढ़ाएं। घर और मंदिर में धूप बत्ती जलाएं जिससे घर से सारी निगेटिव एनर्जी बाहर निकल जाए।
तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाएं (Surya Grahan 2025)
इसके बाद तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाएं। इसके बाद तुलसी की पत्ती को खाने-पीने की चीजों में डाल देना चाहिए। हो सके तो गरीबों को दान करें। सूर्यदेव की पूजा करें, जल चढ़ाएं और फिर सात्विक भोजन करें।
सूर्यदेव की आरती ( Surya Dev Aarti)
- जय कश्यप-नन्दन, ओम जय अदिति-नन्दन ।
- त्रिभुवनतिमिरनिकन्दन भक्तहृदय चन्दन ।। टेक ।।
- सप्तअश्वरथ राजित एक चक्रधारी ।
- दुःखहारी सुखकारी, मानस मलहारी ।।
- ओम जय कश्यप-नन्दन।।
- ओम जय अदिति-नन्दन
- सुरमुनिभूसुरवन्दित विमल विभवशाली ।
- अघदलदलन दिवाकर दिव्य किरणमाली ।।
- ओम जय कश्यप-नन्दन।।
- सकलसुकर्मप्रसविता सविता शुभकारी ।
- विश्वविलोचन मोचन भवबन्धनभारी ।।
- ओम जय कश्यप-नन्दन।
- ओम जय अदिति-नन्दन।
- कमलसमूहविनाशक नाशक रूम तापा ।
- सेवत सहज हरत अति मनसिज सन्तापा ।।
- ओम जय कश्यप-नन्दन।
- ओम जय अदिति-नन्दन।
- नेत्र व्याधिहर सुरवर भू-पीड़ाहारी ।
- वृष्टिविमोचन सन्तत परहित व्रतधारी ।।
- ओम जय कश्यप-नन्दन।
- ओम जय अदिति-नन्दन।
- सूर्यदेव करुणाकर अब करुणा कीजै ।
- हर अज्ञानमोह सब तत्त्वज्ञान दीजै ।।
- ओम जय कश्यप-नन्दन।
- ओम जय अदिति-नन्दन।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications