Surya Grahan 2018 : 2018 का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानिए कैसे बचें इसके प्रभाव से...
नई दिल्ली। साल 2018 का पहला सूर्य ग्रहण आज है। जिस वक्त ग्रहण लगेगा उस वक्त भारत में रात होगी और इस वजह से यह भारत में कहीं पर दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप भाग, दक्षिण-पश्चिम, अण्टर्कटिका तथा दक्षिणी ध्रुव के समीपवर्ती दक्षिणी प्रशान्त महासागर में दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण का प्रारम्भ रात्रि 12 बजकर 25 मिनट पर होगा और इसका अंत मध्य रात्रि 02 बजकर 05 मिनट पर होगा।

ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा
हालांकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इसका धार्मिक महत्व है इस कारण ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक लग जाएगा, जिस दौरान इंसान को कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, जिसके जरिए वो अपना आने वाला वक्त सुधार सकता है।

सूतक के दौरान क्या करें...
- इस दौरान इंसान को भगवान का ध्यान करना चाहिए।
- घर में धूप और अगरबत्ती जलाकर रखें।
- नदी किनारे स्वच्छ वातावरण में साफ मन से पितरों का ध्यान करें। पंडितों और गरीबों को दान करें।
- सूर्य को अर्ध्य दें।
- भगवान शिव, माता पार्वती और तुलसी की पूजा करें।
- इसके बाद पीपल के पेड़ की 108 परिक्रमाएं करें।
- लेकिन तुलसी का ना छूएं।
- ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करें और अन्न, वस्त्र, धनादि का दान करें।
- सूर्य ग्रहण के बाद मंदिर की सफाई करें और भगवान को नये कपड़े पहनाएं।
- सूर्य ग्रहण के बाद तुलसी और घर में गंगाजल छिड़कें।
- भगवान को मीठे का भोग लगाएं और घर के सभी लोगों को खिलाएं।

तुलसी का ना छूएं













Click it and Unblock the Notifications