Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Surya Grahan 2018: सूर्य ग्रहण और अमावस्या साथ-साथ इसलिए जरूर कीजिए ये काम...

नई दिल्ली। साल 2018 का पहला सूर्य ग्रहण 15-16 फरवरी को पड़ने वाला है। जिस वक्त ग्रहण लगेगा उस वक्त भारत में रात होगी और इस वजह से यह भारत में कहीं पर दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप भाग, दक्षिण-पश्चिम, अण्टर्कटिका तथा दक्षिणी ध्रुव के समीपवर्ती दक्षिणी प्रशान्त महासागर में दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण का प्रारम्भ रात्रि 12 बजकर 25 मिनट पर होगा और इसका अंत मध्य रात्रि 02 बजकर 05 मिनट पर होगा।

 ग्रहण अमावस्या को पड़ रहा है

ग्रहण अमावस्या को पड़ रहा है

अब चूंकि ये ग्रहण अमावस्या को पड़ रहा है और अमावस्या गुरूवार को है तो इस कारण इसका धार्मिक महत्व बढ़ गया है क्योंकि अमावस्या के दिन दान-पुण्य करने से इंसान के सारे कष्ट समाप्त हो जाते हैं। आपको बता दें कि मान्यता के मुताबिक फाल्गुन अमावस्या पर देवताओं का निवास संगम के तट पर होता है।

गरीबों को दान करें

गरीबों को दान करें

अतः इस दिन गंगा, यमुना व सरस्वती के संगम में स्नान कर देवों का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। इस दिन संभवतः ब्राह्मणों को मीठा भोजन करवाकर व गरीबों को दान करके व स्वयं भी मीठा भोजन किया जाता है। इसलिए आज के दिन लोग ये काम जरूर करें।

पापों और कष्टों से मुक्ति

पापों और कष्टों से मुक्ति

ग्रहण काल के दौरान भी पापों और कष्टों से मुक्ति पाने के लिए दान करने की प्रथा है इसलिए आज का का महत्व बहुत बढ़ गया है, भले ही ग्रहण भारत में नहीं लग रहा है लेकिन इसका असर लोगों के जीवन और राशियों पर पड़ेगा इस कारण आज के दिन लोगों को दान-पुण्य करने को कहा जा रहा है।

ग्रहण का असर राशियों पर होता है...

ग्रहण का असर राशियों पर होता है...

ग्रहण का असर राशियों पर होता है इसलिए पंडितों के मुताबिक जो लोग ग्रहण को मानते हैं उन्हें आज के दिन खास तौर पर पूजा-अर्चना करनी चाहिए और उसके बाद गरीबों को दान करना चाहिए, गाय को रोटी खिलानी चाहिए क्योंकि इससे उन्हें सुख और धन-लाभ होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+