सूर्य का राशि परिवर्तन 17 सितंबर से, कन्या राशि में करेंगे प्रवेश, जानिए क्या होगा असर?
नई दिल्ली, 15 सितंबर। संवत 2079 आश्विन मास के कृष्णपक्ष की सप्तमी तिथि 17 सितंबर 2022 को ग्रहों के राज सूर्य अपनी राशि बदलने वाले हैं। इस दिन प्रात: 7.20 बजे सूर्य स्वराशि सिंह में अपना गोचर पूरा कर बुध की राशि कन्या में प्रवेश करेंगे। कन्या राशि के स्वामी बुध हैं जो इसी दिन प्रात: 7.55 बजे पश्चिम में अस्त हो जाएंगे। इसके बाद 24 सितंबर से शुक्र भी कन्या राशि में आ जाएगा, जिससे कन्या राशि में सूर्य, बुध और शुक्र का त्रिग्रही योग बनेगा। 25 सितंबर से 27 सितंबर तक इसी राशि में चंद्र रहेगा जिससे 3 दिनों तक कन्या में चतुर्ग्रही योग भी बनेगा।

कैसा रहेगा सूर्य का गोचर
कन्या राशि में सूर्य का गोचर शुभ रहेगा। सूर्य-बुध मित्र होने से मिथुन, कन्या, सिंह राशि के जातकों को विशेष उपलब्धियां प्राप्त होंगी। आपके सारे कार्य सुख-चैन से संपन्न होंगे। मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुखों की प्राप्ति होगी। कार्यो को गति मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आर्थिक सुगमता बनेगी।
अन्य राशियों के लिए
सूर्य का कन्या में गोचर सभी राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। बौद्धिक निर्णय लेने में सरलता होगी। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां प्राप्त होंगी। कार्यो में तेजी आएगी। अटका हुआ पैसा मिलने के योग बनेंगे।
क्या करें
सूर्य के गोचर के दौरान सभी राशि के जातक नित्यप्रतिदिन उगते सूर्य को तांबे के कलश से जल का अर्घ्य दें। जल में कोई लाल पुष्प कनेर या गुड़हल का डालें और साथ में एक चुटकी लाल चंदन और गुड़ डाल लें। ऊं घृणि: सूर्याय नम: का जप करते हुए जल का अर्घ्य दें।












Click it and Unblock the Notifications