Solar Eclipse 2023: 20 को लग रहा हाइब्रिड सूर्य ग्रहण, इन देशों में दिखाई देगा, भारत में क्या पड़ेगा असर
साल का पहला सूर्यग्रहण लग रहा है। इस बार हाइब्रिड सूर्यग्रहण लग रहा है। यह एक दुर्लभ प्रकार का ग्रहण है।

Hybrid Solar Eclipse 2023: साल का पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रैल यानी गुरुवार को लग रहा है। यह सूर्यग्रहण भूमंडल पर हो रहा है परंतु भारत में दिखाई नहीं देगा। इस बार हाइब्रिड सूर्यग्रहण लग रहा है। इस बार वलयाकार ग्रहण और सूर्य ग्रहण का संयोजन होगा।
क्या होता है हाइब्रिड सूर्य ग्रहण
हाइब्रिड सूर्यग्रहण को जो लोग देख सकेंगे, वो कुछ ही सेकेंड के लिए देख पाएंगे। सूर्य इस दिन वलय आकार में दिखाई देगा। यह एक बेहद दुर्लभ प्रकार का सूर्य ग्रहण है। हाइब्रिड सूर्य ग्रहण तब लगता है जब सूर्य वलयाकार ग्रहण और कुल सूर्यग्रहण का एक संयोजन होता है। जब चंद्रमा की छाया पृथ्वी के पार चली जाती है, तब यह सूर्यग्रहण लगता है।
कब लग रहा है सूर्य ग्रहण
यह सूर्यग्रहण 20 अप्रैल को भारतीय समय के अनुसार सुबह 7 बजकर 4 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 25 मिनट रहेगी।
किन-किन देशों में दिखाई देगा
20 अप्रैल को लग रहा यह सूर्यग्रहण दक्षिणी प्रशांत महासागर के देशों चीन, अमेरिका, मलेशिया, जापान, समोओ, फिजी, सिंगापुर, थाइलैंड, आस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, न्यूजीलैंड, वियतनाम, ताइवान, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिणी हिंद महासागर में दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण में अंतर
सूर्य ग्रहण: जब सूर्य की परिक्रमा करते हुए सूर्य,पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में हो जाते हैं यानी कि सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो यह स्थिति सूर्य ग्रहण कहलाती है।
चंद्र ग्रहण: अब बात चंद्रमा पर लगने वाले ग्रहण की, दरअसल जब चंद्रमा और सूर्य के बीच में पृथ्वी आ जाती है तो ये स्थिति चंद्र ग्रहण की कहलाती है।
यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसका भारत में कोई असर नहीं पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- Surya Grahan 2023 Live: साल का पहला सूर्यग्रहण गुरुवार को, जानिए कहां-कहां दिखेगा?
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications