Surya Grahan 2023 Live Updates: खत्म हुआ साल का पहला सूर्य ग्रहण, जरूर करें ये काम
Surya grahan live updates sutak kaal time: हाइब्रिड सूर्य ग्रहण दुनिया के कई देशों में दिखाई पड़ा, लोगों ने जमकर खगोलीय घटना का आनंद उठाया।

Surya Grahan 20 April 2023 Live Updates: साल 2023 का पहला सूर्यग्रहण आज दुनिया के कई देशों में देखा गया, हालांकि ये इंडिया में दिखाई नहीं दिया इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं हुआ लेकिन ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण आज सुबह 07:05 पर शुरू हो गया था और इसका समापन दोपहर 12:29 पर हुआ। ग्रहण की अवधि 05 घंटे 24 मिनट की रही। ये चीन, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड, अमेरिका, मलेशिया, जापान,न्यूजीलैंड, हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के लोगों को ही नजर आया, इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
सूर्य ग्रहण की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल
सूर्य ग्रहण की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के कुछ शहरों में आज 62 सेकेंड के लिए पूर्ण सूर्य ग्रहण भी देखा गया था।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications