Surya Grahan 2022: 1 घंटा 12 मिनट का रहेगा खंडग्रास सूर्यग्रहण, जानिए ग्रहण दिखने का समय

सूर्य ग्रहण दिखने का समय : संवत् 2079 कार्तिक अमावस्या 25 अक्टूबर 2022 मंगलवार को खंडग्रास ग्रस्तास्त सूर्यग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर पूरे देश में देखा जा सकेगा। दीपावली के अगले दिन हो रहा यह सूर्यग्रहण स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में होगा। ग्रहण कालगणना के केंद्र उज्जैन के समयानुसार सायं 4 बजकर 41 मिनट पर प्रारंभ होगा। ग्रहण का मध्यकाल सायं 5 बजकर 38 मिनट रहेगा तथा ग्रहण का पूर्ण मोक्ष सायं 6 बजकर 29 मिनट पर होगा। किंतु चूंकियह ग्रस्तास्त ग्रहण है अर्थात् सूर्यास्त के बाद भी चलेगा इसलिए इसकी कुल अवधि सूर्यास्त तक अर्थात् सायं 5 बजकर 53 मिनट तक ही मानी जाएगी। इस प्रकार 5.53 पर सूर्यास्त तक ही ग्रहण का पर्वकाल रहेगा जो 1 घंटा 12 मिनट रहेगा। सूर्यग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले अर्थात् सूर्योदय पूर्व प्रात: 4 बजकर 41 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा।

 Surya Grahan 2022:

27 साल पहले दीपावली पर आया था सूर्यग्रहण

इस बार अमावस्या का मेल दो दिन होने के कारण दीपावली एक दिन पूर्व अर्थात् 24 अक्टूबर को ही मना ली जाएगी, इसलिए दीपावली पूजन में ग्रहण बाधक नहीं बनेगा। इससे पूर्व 27 साल पहले 24 अक्टूबर 1995 को दीपावली के दिन सूर्यग्रहण आया था

देश के विभिन्न शहरों में ग्रहण का समय

  • स्थान प्रारंभ मोक्ष
  • कुरुक्षेत्र सायं 4.26 सायं 5.42
  • प्रयागराज सायं 4.39 सायं 5.26
  • हरिद्वार सायं 4.27 सायं 5.37
  • वाराणसी सायं 4.42 सायं 5.22
  • पुष्कर सायं 4.32 सायं 5.55
  • दिल्ली सायं 4.29 सायं 5.42
  • प्रतापगढ़ सायं 4.38 सायं 5.59
  • चित्तौड़गढ़ सायं 4.38 सायं 6.00
  • बांसवाड़ा सायं 4.39 सायं 5.59
  • झालावाड़ सायं 4.37 सायं 5.50
  • ओंकारेश्वर सायं 4.44 सायं 5.56
  • भोपाल सायं 4.42 सायं 5.47

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+