Shukta Ka Gocher: शुक्र की बदली चाल, इन राशियों पर जमकर बरसेगा पैसा
Shukta Ka Gocher: बुध व्यापार व्यवसाय, बुद्धि, शिक्षा का ग्रह है और शुक्र लग्जरी लाइफ का ग्रह होता है। जब भी बुध शुक्र की राशि तुला या वृषभ राशि में जाता है तो यह बुध को बल प्रदान करता है और इसके फलस्वरूप व्यापार व्यवसाय को उन्नति मिलती है।
इस बार बुध 10 अक्टूबर 2024 से शुक्र की राशि तुला में जा रहा है। इसका परिणाम यह होगा कि जिन लोगों का भी व्यापार व्यवसाय अभी तक ठंडा पड़ा हुआ था वह गति पकड़ेगा और जो लोग नए कामकाज प्रारंभ करना चाह रहे हैं उनके लिए भी यह गोचर शुभ रहने वाला है।

बुध 10 अक्टूबर को प्रात: 11 बजकर 19 मिनट पर तुला राशि में प्रवेश करेगा और यह 29 अक्टूबर तक इसी राशि में गोचर करेगा। इस प्रकार यह 19 दिनों के लिए तुला राशि में रहेगा। जो लोग अपने व्यापार व्यवसाय में नए आयाम स्थापित करना चाहते हैं वे इन 19 दिनों में लाभ उठा लें।
राशियों पर प्रभाव
- मेष : आपके लिए सप्तम में बुध का आना अत्यंत शुभ है। साझेदारी में बिजनेस करें लाभ होगा। नए काम शुरू करें लाभ होगा।
- वृषभ : छठे भाव में तुला का बुध आपको धन लाभ देगा। कर्ज मुक्ति होगी। शिक्षा में सफलता, संपत्ति की खरीदी करेंगे।
- मिथुन: धन लाभ के साथ रिश्तों में भी मधुरता आएगी। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। नए प्रेम संबंध बनेंगे। नए काम शुरू करेंगे।
- कर्क : सुखों में बढ़ोतरी होगी। धन आएगा। संपत्ति खरीदेंगे। पुराने बिजनेस रफ्तार पकड़ेंगे। नए कामकाज प्रारंभ करें लाभ होगा।
- सिंह : भाई-बहनों की ओर से संपत्ति मिलेगी। कारोबारियों को नए अनुबंध होंगे। दूर देशों से व्यापार होगा। शिक्षा में सफलता।
- कन्या : दूसरे भाव का बुध वाणी को प्रबल बनाएगा। लोग प्रभावित होंगे। धन संपत्ति प्राप्त होगी। वाहन सुख मिलने वाला है।
- तुला : चारों ओर से लाभ ही लाभ होगा। पैसा आएगा। नए काम प्रारंभ करेंगे। व्यापारी वर्ग को अनेक दिशाओं से लाभ होगा।
- वृश्चिक : पैसा भी खूब आएगा और खर्च भी होगा। शारीरिक रोग दूर होंगे। नए काम प्रारंभ करें किंतु अधिक निवेश न करें।
- धनु : लाभ भाव का बुध विशेष लाभ करवाएगा। अटके काम चल पड़ेंगे। शिथिलता दूर होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
- मकर : मन प्रसन्न रहेगा। पिता की ओर से लाभ होगा। पैसा आएगा। काम तेज गति से होंगे। वाणी का शुभ प्रभाव प्राप्त होगा।
- कुंभ : भाग्योदय जैसी स्थिति बनेगी। व्यापार में लाभ होगा। विदेश से धन अर्जित करेंगे। पारिवारिक जीवन में लाभ होगा।
- मीन : अष्टम में बुध का आना लाभदायक रहेगा। हालांकि धन का खर्च भी अधिक होगा। संपत्ति खरीदी-बिक्री से लाभ होगा।
प्रभाव वृद्धि के लिए क्या करें
जो लोग बुध के तुला राशि में गोचर का अधिकतम लाभ प्राप्त करना चाहते हैं वे सोने की अंगूठी में पांच कैरेट का पन्ना पहनें। पन्ना की जगह पेरिडाट भी पहना जा सकता है। इसके अलावा हरे मोतियों का ब्रेसलेट या माला अपने गले में पहनकर रखें। हरित गणेश की पूजा करने से लाभ में वृद्धि होगी।












Click it and Unblock the Notifications